कपिल के सेट पर पहुंची सायना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 मई 2016

कपिल के सेट पर पहुंची सायना

saina-on-kapil-show
भारत की बेहद चर्चित बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल हाल ही में सोनी एन्टरटेनमेंट टेलीविजन के ‘द कपिल शर्मा शो‘ के सेट पर खुशनुमा समय बिताती नजर आईं। वह अपने माता-पिता के साथ सेट पर पहुंची थीं। कपिल के हंसाने वाले चुटकुलों, सुनील ग्रोवर की काॅमेडी से भरपूर हरकतों, बम्पर लाॅटरी नर्स के रूप में किकु शारदा के हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर देने वाले ऐक्ट ने सायना के लिये इस शाम को अत्यधिक मनोरंजक बना दिया। इस मौके पर पूरा माहौल हंसी और चुटकुलों से सराबोर था। 

शो की सबसे खास बात थी बैडमिंटन का खेल, जो कि प्रसिद्ध शटलर सायना नेहवाल, कपिल शर्मा और कुछ भाग्यशाली दर्शकों के बीच खेला गया। यह कहने की जरूरत नहीं है कि इस शो में बैडमिंटन का गंभीर खेल एक मजेदार गेम में बदल गया। इन सभी मस्ती के बीच सायना ने कुछ पुरानी यादें और अपने संघर्ष के दिनों तथा अपने सर्वाधिक पसंदीदा खेल-बैडमिंटन के प्रति अपने समर्पण की कुछ अनसुनी कहानियां सुनाईं। 

कोई टिप्पणी नहीं: