विएना 09 जून, विश्व के 48 देशों के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की बैठक में इस समूह में भारत की सदस्यता के प्रयास का जहां अमेरिका तथा अन्य प्रमुख देश भारत का समर्थन कर रहे हैं, वहीं चीन भारत के विरोध में उतर आया है और वह दूसरे देशों को भी अपने साथ लेने का प्रयास कर रहा है। परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत का विरोध करने और चीन का साथ देने वाले देशों में न्यूजीलैंड, आयरलैंड, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका तथा आस्ट्रिया शामिल हैं। यह जानकारी कूटनीतिक सूत्रों ने दी है। भारत के प्रवेश का विरोध करने वाले देशों में से एक देश के राजनयिक का कहना है कि भारत को इस समूह में शामिल करना परमाणु अप्रसार को तमाचा लगाना होगा। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री जाॅन केरी ने समूह के देशों को पत्र लिखकर भारत की सदस्यता के प्रश्न पर आम राय बनाने की अपील की है। परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की आज की बैठक में भारत के बारे में कोई निर्णय किये जाने की संभावना नहीं है। इस प्रश्न पर 20 जून से दक्षिण कोरिया की सोल की बैठक में विचार की संभावना है।
गुरुवार, 9 जून 2016
एनएसजी मसला:विएना में चीन भारत के विरोध पर उतरा
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें