इलाहाबाद 12 जून, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के इतर कांग्रेस ‘‘फेकू दिवस‘‘ मना रही है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार ने दो वर्षो में कोई काम नहीं किया। जनता को लगातार धोखा दिया जा रहा है। बैठक में विकास के दावे किए जाएगे। कांग्रेस इसे झूठ बोलने की इन्तहा बताते हुए यहां फेकू दिवस मना रही है। कांग्रेस विधायक और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अनुग्रह नरायण सिंह ने बताया कि मोदी सरकार ने असत्य बोलने के अलावा कुछ नहीं किया। इसलिए जनता को सही और सटीक जानकारी देने के लिए फेकू दिवस मनाया जा रहा है। इस बीच, फेकू दिवस मनाने जा रहे कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को पुलिस में हिरासत में ले लिया। शहर में कुछ जगह बाकायदा फेकू दिवस के लिये पोस्टर लगाए गए है। इसमें सबसे ऊपर 12-13 जून फेकू दिवस, और ‘‘बहारों फूल बरसाओ मेरा फेकू आया है, स्विस बैंक घूमकर आया है, काला धन खरबोट के लाया है। कल से बंटेगा आना जलूर‘‘ लिखा है।
रविवार, 12 जून 2016
भाजपा कार्यसमिति की बैठक को कांग्रेस ने बताया ‘‘फेकू दिवस‘‘
Tags
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें