देह व्यापार कराने वाला भी गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर स्वयं सेवी संस्था जस्टिस एण्ड केयर पटना के निषानदही पर सदर थाना पुलिस ने भारतीय नगर वार्ड नं0-26 में छापेमारी कर देह व्यापार सरगना विनोद उर्फ कमरूल को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के क्रम में विनोद व उसके सहयोगियों द्वारा देह व्यापार के लिए लायी गयी तीन लड़कियों काल्पनिक नाम सुमन, नीतु व अंजली को भी छुड़ाया गया है। सुमन ने बताया कि उसे विनोद व उसके सहयोगी द्वारा 10 वर्ष की उम्र में ही यहाँ लाया गया। यहाँ लाने के बाद विनोद व उसकी पत्नी मंजू देवी उर्फ मनिषा खातुन द्वारा जबरन किसी मर्द के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। ऐसा नहीं करने पर वे लोग उसके साथ मारपीट भी करते थे। बरामद लड़की नीतु को देह व्यापार के क्रम में एक बच्ची भी जन्म ली। जिसकी उम्र 5 वर्ष है। और सुमन को भी एक वर्ष का लड़का हैं। सुमन बताया कि विनोद रात में 11 बजे अपने मकान में कैद कर देता था। और सुबह 7ः30 बजे उसके घर के सामने बने झोपड़ी में देह व्यापार के लिए छोड़ देता था। इन लोगों के क्रिया-कलाप पर अनेक लोगों की नजर रहती थी। जिस दिन आमदनी कम होती थी। उस दिन पति-पत्नी मिलकर प्रताड़ित करते थे। छापेमारी टीम में एसडीपीओ सुबोध कुमार विष्वास, एसआई नितेष कुमार, कमलेष सिंह, महिला थाना अध्यक्ष आरती सिंह, अपराध शाखा के अमरकान्त झा, प्रभाकर मिश्र सहित स्वयं सेवी संस्था के अनेक सदस्य मौजूद थे। गिरफ्तार विनोद व उसकी पत्नी पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें