महंगाई रोकने में मोदी सरकार नाकामयाब : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 जून 2016

महंगाई रोकने में मोदी सरकार नाकामयाब : राहुल गांधी

government-failed-to-contain-inflation-rahul-gandhi
गाजियाबाद(उप्र), 11 जून, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बढती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा हमला करते हुए आज आरोप लगाया कि महंगाई रोकने के वादे के साथ सत्ता में आई मोदी सरकार दो साल में भी जनता को इससे राहत देने में असफल रही है। श्री गांधी ने कहा कि श्री मोदी इस वादे के साथ सत्ता में आये थे कि महंगाई कम की जाएगी लेकिन उसके दो साल के कार्यकाल में महंगाई घटने की बजाए लगातार बढ रही है। अब महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है और उनकी पार्टी इसके खिलाफ लड़ाई रोकने वाली नहीं है। महंगाई आम जनता के लिए बड़ा संकट है और उनकी पार्टी इसके विरुद्ध लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम लगातार घट रहे हैं लेकिन हमारे यहां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने के दौरान झुलसी एक महिला कार्यकर्ता मीना देवी के घर पर उनसे मिलने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

राहुल गांधी ने आज कहा कि वह कांग्रेस के प्रमुख हैं और इस नाते पार्टी की लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछना उनकी जिम्मेदारी है। कांग्रेस कार्यकर्ता मीना देवी से मिलने के बाद श्री गांधी ने पत्रकारों से कहा कि मीना देवी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन के दौरान झुलस गयी थीं। इसी तरह के कार्यकर्ता पार्टी की ताकत हैं और उनका हाल जानना पार्टी प्रमुख होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा “मैं कांग्रेस परिवार का मुखिया हूं। अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का ध्यान रखना मेरी जिम्मेदारी है। कांग्रेस जमीन से जुड़े लोगों की पार्टी है और इसी कारण आज जमीनी स्तर पर संघर्ष करते हुए घायल हुई महिला कार्यकर्ता को देखने यहां आया हूं।” गौरतलब है कि आठ जून को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंकने के दौरान समय मीना घायल हो गयी थी और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीना का हालचाल पूछने श्री गांधी उसके आवास उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के अर्थला पहुंचे। हिंडन नदी के तट पर बसे अर्थला में कल रात से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: