विदेशी लीग से जुड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जून 2016

विदेशी लीग से जुड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत

harmanpreet-first-women-cricketer-who-play-foreign-leag
धर्मशाला , 24 जून, भारतीय महिला क्रिकेट की टीम उप कप्तान हरमनप्रीत कौर इस वर्ष दिंसबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) ट्वंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की टीम सिडनी थंडर्स से जुड़ने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गयीं है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को यहां बोर्ड के बैठक के अंतिम दिन की सिडनी थंडर्स के साथ करार किये जाने की पुष्टि की। बीसीसीआई ने पिछले महीने ही विदेशी लीग में भारतीय महिला क्रिकेटरों को खेलने की इजाजत दी थी। बोर्ड के इस फैसले के बाद हरमनप्रीत पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गयीं हैं जो विदेशी लीग से जुड़ी हैं। लीग के दूसरे सत्र की शुरुआत 10 और 11 दिसंबर को छह मैचों के साथ होगी। 

ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर को बिग बैश की कई टीमें अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश में थी। इनमें लीग के पहले सत्र की विजेता टीम सिडनी थंडर्स के अलावा सिडनी सिक्सर्स भी शामिल थी। पहले सीजन की विजेता टीम सिडनी थंडर्स की कप्तान एलेक्स ब्लैकवेल ने कहा था,“ भारतीय टीम में कई शानदार खिलाड़ी हैं, जिनमें हरमनप्रीत कौर और वेदा कृष्णमूर्ति शामिल हैं। मैं भारतीय तेज़ गेंदबाज झूलन गोस्वामी को भी बिग बैश में खेलते हुए देखना चाहती हूं।” वहीं उपविजेता टीम की कप्तान एलिस पेरी ने कहा था कि उनकी टीम में एक विदेशी खिलाड़ी की जगह है और ऐसे में हरमनप्रीत कौर इस जगह को पूरा कर सकती हैं। ब्रिसबेन हीट की तरफ से भी उनकी विकेटकीपर बेथ मुनी ने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को हराया है और ऐसे में भारतीय खिलाड़ी अगर इस लीग में खेलेंगी तो ये काफी अच्छी बात होगी। इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में हुई ट्वंटी- 20 सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था और उस जीत में हरमनप्रीत कौर ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने उस सीरीज में चार मैचाें में 89 रन बनाने के अलावा सात विकेट भी लिये थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: