बाबा कोकिन्दा पर्वत से लगी पहाडियों पर हुआ हलमा
- जल संग्रहण व पर्यावरण संरचना के लिए प्रगति संस्था की अनूठी पहल
झाबुआ। जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर ग्राम पंचायत पांच खेरिया स्थित बााब कोकिन्दा पर्वत से लगी वन क्षैत्र की पहाडियों पर हलमा ( श्रमदान ) कर कन्टूर टेªन्च का निर्माण कैथोलिक डायसिस झाबुआ की प्रगति संस्था, ग्राम पंचायत पांच खेरिया तथा स्थानीय युवाओं द्वारा वन विभाग के निर्देषन पर किया गया। प्रगति संस्था के मालहिंग कटारा ने बताया कि ग्राम नागनवट बडी व छोटी, परनाली, नवाटापरा, काकनवानी, अगासिया, ओचका तथा ग्राम पंचायत पंचखेरिया के लोगों तथा युवाओं ने स्वेच्छा से इस वन क्षैत्र में पहुंचकर हलमा में भाग लिया। डायसिस के यूथ डायरेक्टर फादर सोनू वसुनिया ने बताया कि जल संग्रहण तथा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए हर पहाडी जहां उपयुक्त लगती है युवाओं से संपर्क कर उन्हें ऐसे कार्यो हेतु प्रेरित किया जाता है। वे अपने इस पुनित कार्य में हाथ बंटाते है। वन क्षैत्रों में जल संग्रहण तथा पर्यावरण रक्षा हेतु वन विभाग से ग्राम पंचायत वन समिति द्वारा स्वीकृति ली जाकर वन विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में हलमा को अंजाम दिया गया।
कंटूर ट्रेच का किया निर्माण
वन विभाग के वनपाल ईष्वरसिंह कनेष, अस्मत उल्लाखान पठान, आर एम डामोर एवं कमसू डामोर ने बताया कि कन्टूर ट्रेन्च की लंबाई तीन मीटर, चैडाई डेढ फीट तथा गहराई डेढ फीट कुल 22. 6 घन फीट में की गई है। कुल 600 रनिंग मीटर का निर्माण किया जा चुका है। हलमा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ग्राम पंचायत पंचखेरिया के सरपंच मंगलिया कटारा, प्रगति संस्था के संयोजक बहादुरसिंह कटारा तथा पर्यावरण प्रेमी विजय मेडा परनाली, यूथ डायरेक्टर फादर सोनू वसुनिया, रमेष कटारा आदि ने सहयोग प्रदान किया। उक्त जानकारी कैथोलिक डायसिस झाबुआ के मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।
विश्व योग दिवस को लेकर मोर्निंग क्लब के सदस्यों ने किया अभ्यास
झाबुआ । आगामी 21 जून को पूरे विश्व मे अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जावेगा । इसी कडी में स्थानीय डिग्री कालेज मैदान पर शनिवार को प्रातः 6 बजे मार्निंग क्लब के सदस्यों ने योगाभ्यास किया । योग प्रशिक्षक जितेन्द्रसिंह सोलंकी के मार्गदर्शन में मार्निग क्लब के सदस्यों ने सर्वांगासन, हलासन, वजा्रसन, पदमासन, पश्चिमोत्तासन, अर्धशल्भासन,मत्यासन, सूर्य नमस्कार तथा प्राणायाम में भा्रमरी, अनुलोम विलोम, कपाल भाती आदि का अभ्यास किया । मार्निंग क्लब के सदस्यों ने आगामी 21 जून को सार्वजनिक रूप से होने वाले विश्व योगासन दिवस पर अपनी सहभागिता करने का निर्णय लिया तथा प्रशासन एवं जन भागीदारी से आयोजित होनेवाले विश्व योग दिवस कार्यक्रम में शामील होने का निर्णय लिया । इस अवसर पर योग प्रशिक्षक जितेन्द्र सोलंकी के अलावा महेन्द्र शर्मा, कमलेश पटेल, कमलेश शर्मा, वीरेन्द्र सिसौदिया, राजेन्द्रकुमार सोनी, शाश्वत सोनी, श्री मिश्रा, महेशचन्द्र शाह, भूपेंश सिंगोड, अमीत जैन, अखिलेश मुलेवा, योगेन्द्रसिंह चैहान, विनोद बाबेल, जितेन्द्र सोलंकी पीएचई, प्रितेश शाह, पंकज साकी, नीतिन जैन, सरदारसिंह चैहान, संतोष जी, नीतिन जैन, गोपीशाह, श्री पंवार सहित बडी संख्या में मार्निग क्लब के सदस्यगण उपस्थित थे ।
नकली खाद के विक्रय का अपराध पंजीबद्ध
झाबुआ । फरियादी रमेष पिता भागीरथ विष्वकर्मा 54 साल नि कानवन रोड पेटलावद ने बताया कि रमेष पिता छोगालाल पाटीदार नि0 पेटलावद, उसमान पिता ईसब मेव मुसलमान, तैयब हुसैन पिता जेकम खान नि0 इसरपुर दौसा (राजस्थान) ने नकली खाद रायल गोल्ड आर्गेनिक रायल एग्रो बायोटेक के नाम से अवैध रुप से मकान मे भंडारित कर जिले मे डी0ए0पी के नाम से विक्रय करने के लिये 02 मो0सा0 पर 13 पेैकेट एवं 73 पेेकेट ले जाते पकडा। प्र्रकरण में थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 201/16, धारा 3(7) आवष्यक वस्तु अधि0 व 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
तुफान जीप हुई चोरी
झाबुआ । फरियादी रामचन्द्र पिता मनिया भुरा, 38 साल नि बरखेडा ने बताया कि फरि0 अपनी तुफान जीप क्र0 एमपी 09 बीडी 0421 को घर के सामने खडी की थी, जिसे अज्ञात आरोपी चुराकर ले गया। प्र्रकरण में थाना कल्याणपुरा में अपराध क्रमांक 146/16, धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आबकारी एक्ट दो अपराध काय
झाबुआ । पुलिस थाना पेटलावद के द्वारा आरोपी सेेनासिंह पिता विष्णुसिंह राजपूत निवासी बामनिया के कब्जे से 144 क्वाटर देषी प्लेन शराब किमती 4320/- रूपये जप्त कर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 203/16, धारा 34-ए आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस थाना कालीदेवी के द्वारा आरोपी नाथु पिता मारू पटलिया उम्र 25 साल निवासी मनासिया के कब्जे से 20 क्वाटर प्लेन षराब किमती 600/- रूपये की जप्त कर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में थाना कालीदेवी में अपराध क्रमांक 113/16, धारा 34-ए आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
त्ंोज गति से छोडते वाहन ने मारी टक्कर
झाबुआ । फरियादिया प्रकाष पिता समसु गामड 22 साल नि.बडी ढेबर नेे बताया कि वाहन क्र. जीजेे-01 केएस-9952 का चालक तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाकर लाया व फरि. के पिता समसु की मो. सा. को टक्कर मार दी, जिससे समसु को चोंट आयी। प्रकरण में थाना झाबुआ में अप0क्र0 376/16, धारा 279,337 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें