ब्यूनस आयर्स, 24 जून, अगस्त में होने वाले रियो ओलंपिक के लिये घोषित अर्जेंटीना फुटबॉल टीम में स्टार खिलाड़ी और अपने देश के लिये सर्वाधिक गोल करने वाले लियोनल मैसी को शामिल नहीं किया गया है। अर्जेंटीना के कोच गेर्राडो मार्टिनो ने रियो ओलंपिक के लिये जिस 22 सदस्यीय टीम की घोषणा की है उसमें मैसी का नाम नहीं है। ओलंपिक टीम में मैसी का न चुना जाना अाश्चर्यचकित करने वाला फैसला है क्योंकि सभी को मैसी के चुने जाने की उम्मीद थी। मैसी काेपा अमेरिका कप में शानदार फार्म में चल रहे हैं और टूर्नामेंट में उन्होंने पांच गोल किये हैं। पांच बार के वर्ल्ड फुटबॉलर आफ द ईयर मैसी हाल ही में अपना 55वां अंतरराष्ट्रीय गोल करके अपने देश के लिये सर्वाधिक गोल कराने वाले खिलाड़ी बने हैं। मैसी ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कोपा अमेरिका कप में ही गेब्रियल बतिस्तुता के रिकॉर्ड को भी तोड़ा है। रियो ओलंपिक के लिये इस बार अर्जेंटीना की टीम में नौ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। अर्जेंटीना की टीम 2004 और 2008 में ओलंपिक चैंपियन रह चुकी है और इस बार भी उन्हें प्रबल दावेदार माना जा रहा है। रियो ओलंपिक में अर्जेंटीना को पुर्तगाल और अल्जीरिया के साथ ग्रुप डी में रखा गया है।
शुक्रवार, 24 जून 2016
अर्जेंटीना ओलंपिक टीम में मैसी काे जगह नहीं
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें