केरल पहुँचा मानसून - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 9 जून 2016

केरल पहुँचा मानसून

monsoon-reach-kerla
नयी दिल्ली, 08 जून, लंबी प्रतीक्षा के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून आज केरल पहुँच गया, मौसम विभाग ने यहाँ बताया कि आज केरल तथा तमिलनाडु के अधिकतर हिस्सों, कर्नाटक के दक्षिणी भाग तथा बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्से में मानसून पहुँच गया है। इस साल यह सात दिन की देरी से आया है। आम तौर पर 01 जून को मानसून केरल के तट पर दस्तक देता है। केरल में लगातार बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में शुक्रवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मछुआरों के लिए चेतावनी जारी करते हुये कहा गया है कि गुरुवार दोपहर दो बजे तक केरल के तट से दूर समुद्र में तथा लक्षद्वीप में दक्षिण-पश्चिम से 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चल सकती हैं। कभी-कभी हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक भी पहुँच सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: