उत्तर-पश्चिम तथा मध्य भारत को गर्मी से राहत नहीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 4 जून 2016

उत्तर-पश्चिम तथा मध्य भारत को गर्मी से राहत नहीं

north-west-and-central-india-not-relief-from-heat
नयी दिल्ली 04 जून, उत्तर-पश्चिम तथा मध्य भारत में अगले दो-तीन दिन गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान दोनों क्षेत्रों में अधिकतम तापमान ऊंचा बना रहेगा तथा कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश में रविवार को गर्म हवाओं की चेतावनी दी है। इन क्षेत्रों तथा विदर्भ के कुछ इलाकों में शनिवार को भी गर्म हवाएं चलीं। राजस्थान और मध्य प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में सोमवार को गर्म हवाएं चलने की संभावना है। फिलहाल इन इलाकों में तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक ऊपर बना हुआ है। 

विभाग ने कहा है “उत्तर पश्चिम तथा केंद्रीय भारत में दो-तीन दिन तक अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।” दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 08 जनू तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर रहने तथा अगले दो दिन 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज न्यूनतम तापामान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार के बाद से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का सिलसिला शुरू होगा। वहीं, आँध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में कुछ स्थानों पर रविवार को भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को पश्चिम बंगाल के हिमालय की तराई वाले इलाकों, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, लक्षद्वीप तथा केरल में बारिश की संभावना बताई गई है।वहीं, मानसून के बारे में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले तीन दिन में केरल पहुँचने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: