संसदीय बोर्ड ने कौमी एकता दल के सपा में विलय को किया खारिज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 जून 2016

संसदीय बोर्ड ने कौमी एकता दल के सपा में विलय को किया खारिज

parliament-board-reject-ansaari-murger-in-sp
लखनऊ, 25 जून, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सख्त रुख की वजह से बहुचर्चित विधायक मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल (कौएद) का समाजवादी पार्टी(सपा) में विलय नहीं होगा और बलराम यादव की मंत्रिमंडल में फिर से वापसी होगी। गत 21 जून को पार्टी के कद्दावर नेता और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कौमी एकता दल का सपा में विलय कराया था। इस विलय को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नाराज चल रहे थे। परिवार में इसे लेकर मतभेद को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज संसदीय बोर्ड की बैठक बुला ली। संसदीय बोर्ड के निर्णय के अनुसार कौमी एकता दल के विलय को नामंजूर कर दिया गया और बलराम यादव को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल करने का निर्णय लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: