मेधा जांच में असफल होने के बाद बिहार टॉपर रूबी राय गिरफ्तार, परीक्षाफल रद्द - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 जून 2016

मेधा जांच में असफल होने के बाद बिहार टॉपर रूबी राय गिरफ्तार, परीक्षाफल रद्द

arts-topper-ruby-rai-arrested-result-cancelled
पटना 25 जून, बिहार इंटरमीडियेट परीक्षा में कला संकाय की टॉपर रूबी राय आज विशेषज्ञ टीम के समक्ष मेधा जांच में असफल हो गयी जिसके बाद उसका इंटर का परीक्षाफल रद्द करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यहां बताया कि कला संकाय की टॉपर रूबी राय आज विषय विशेषज्ञों की टीम के समक्ष मेधा जांच के लिए उपस्थित हुई लेकिन वह सामान्य सवालों का भी जवाब नहीं दे पायीं । इसके बाद जांच समिति ने रूबी राय का इंटर का परीक्षाफल रद्द करने की अनुशंसा की जिसे स्वीकार करते हुए बोर्ड ने परीक्षाफल को रद्द कर दिया । बाद में टॉपर्स घोटाले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआइटी) ने रूबी राय को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारी के बाद एसआइटी जांच की कमान संभाल रहे पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने यहां बताया कि घोटाले के मामले में रूबी से पूछताछ की जायेगी ।

कोई टिप्पणी नहीं: