छठे स्थान पर पहुंची सायना, 11वें पर श्रीकांत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 16 जून 2016

छठे स्थान पर पहुंची सायना, 11वें पर श्रीकांत

saina-6th-srikanth-11th
नयी दिल्ली, 16 जून, शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज में खिताबी जीत का फायदा मिला है और वह गुरुवार को जारी बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में दो पायदान की छलांग के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई हैं जबकि किदांबी श्रीकांत 11वें स्थान पर पहुंच गये हैं। हैदराबाद की 26 वर्षीय सायना ने पिछले रविवार को आस्ट्रेलियन ओपन के रूप में इस सत्र का अपना पहला खिताब जीता था। अब उनके 75,369 अंक हो गये हैं। पुरूष एकल में श्रीकांत सिडनी में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे और वह भी दो स्थान ऊपर 11वें नंबर पर पहुंच गये हैं। श्रीकांत के 52,086 अंक हैं। युवा महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू 10वें स्थान पर कायम हैं जबकि आस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलने वाले अजय जयराम तीन पायदान के नुकसान से 24वें स्थान पर पहुंच गये हैं। चोट से उबर रहे एच एस प्रणय को भी नुकसान उठाना पड़ा है और वह चार पायदान गंवाकर 28वें स्थान पर खिसक गये हैं। पुरूष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी एक पायदान गंवाकर 21वें नंबर पर खिसक गये हैं जबकि ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी भी खिसककर 16वें नंबर पर पहुंच गयी हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: