पटना। उत्तरी बिहार के कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप जिलो द्वारा तैयारी की गई है। वर्त्तमान में महानन्दा, बखरा, कंकई, परमार, कोसी एवं अन्य नदी में आए बाढ़ से राज्य के पूर्णियां, किशनगंज, अररिया, दरभंगा, मधेपुरा, भागलपुर, कटिहार, सहरसा, सुपौल, गोपालगंज जिला बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
राज्य में बाढ़ से राहत एवं बचाव कार्य की स्थिति निम्न हैः-
1. कुल प्रभावित जिलो की संख्या - 10 (पूर्णियां, किशनगंज, अररिया, दरभंगा, मधेपुरा,
भागलपुर, कटिहार, सहरसा, सुपौल एवं गोपालगंज)
2. कुल प्रभावित प्रखण्डों की संख्या - 49
3. कुल प्रभावित पंचायतों की संख्या - (क) आंशिक -258 (ख) पूर्ण -195
4. कुल प्रभावित गांवों की संख्या - 1630
5. प्रभावित जनंसख्या - 17.85 लाख
6. प्रभावित क्षेत्रफल- 1.00 लाख हेक्टेयर
7. प्रभावित फसलों का रकवा - 0.50 लाख हेक्टेयर
8. फसल क्षति का अनुमानित मूल्य- 204.50 लाख
9. बाढ़ से मृत व्यक्तियों की संख्या - 22
10. बाढ़ से मृत पशु की संख्या - 2
11. गृह क्षति - (प) पक्का (क) आंशिक -182 (ख) पूर्ण -72
(पप) कच्चा (क) आंशिक
-2764 (ख) पूर्ण -1885
(पपप) झोपड़ी 4449
12. क्षतिग्रस्त गृहों का अनुमानित मूल्य - 56.00 लाख
13. क्षतिग्रस्त सार्वजनिक सम्पत्ति का अनुमानित मूल्य - आकलन किया जा रहा है।
14. परिचालित नावों की संख्या -(क) सरकारी देशी नाव - 479 (ख) निजी नाव - 300
15. निष्क्रमित जनसंख्या- 388416
16. चलाए जा रहे राहत कैम्पों की संख्या - 357
17. शिविरों में रह रहे लोगों की संख्या - 136154
18. चिकित्सा दलों की संख्या - 100
19. पशु शिविरों की संख्या - 38
20. सूखा राहत वितरण का विवरण- चूड़ा-1433 क्वीं0, गूड़-240 क्वीं0, दीया-सलाई
-74800 पैकेट, मोमवत्ती-3540 पैकेट, किरासन तेल-97580 ली0 पॉलिथिन शीट्स-8851 शीट्स
एवं फूड पैकेट-520
1.बाढ़ग्रस्त अररिया जिले में राहत कार्य हेतु सुपौल जिला से 20 एन0डी0आर0एफ0 जवानों को भेजा गया है। इसके अतिरिक्त बिहटा, पटना से एन0डी0आर0एफ0 की एक स्पेशल टीम (40 जवान) भेजी गई है। साथ ही मधेपुरा से भी एस0डी0आर0एफ0 की एक टीम (20 जवान) अररिया भेजी गई है। साथ ही भोजपुर एवं बक्सर से 25-25 सरकारी देशी नाव भी अररिया भेजा गये हैं।
2.पूर्णियां जिला में एस0डी0आर0एफ0 की एक टीम पूर्व से प्रतिनियुक्त है। दरभंगा जिले में एन0डी0आर0एफ0 की एक टीम (45 जवान) पूर्णियां जिला में राहत एवं बचाव कार्य हेतु भेजा गया है। इसके अतिरिक्त एस0डी0आर0एफ0 की एक विशेष टीम (65 जवान) बिहटा, पटना से पूर्णियाँ जिला में राहत एवं बचाव कार्य के लिए भेजी गई है। साथ ही खगड़िया एवं मुजफ्फरपुर जिला से 25-25 सरकारी देशी नाव पूर्णियाँ जिला को भेजा गया है।
3.बाढ़ग्रस्त किशनगंज जिले में बचाव एवं राहत कार्य हेतु पूर्णियां जिला से दो इन्फलेटेबल मोटरबोट के साथ एस0डी0आर0एफ0 के 10 जवानों को एवं खगड़िया जिला से 4 इन्फलेटेबल मोटरबोट के साथ 20 एस0डी0आर0एफ0 जबानों को भेजा गया है। इसके अतिरिक्त दरभंगा जिला से एन0डी0आर0एफ0 के 20 जवानों को किशनगंज जिला भेजा गया है। साथ ही दरभंगा एवं लखीसराय जिले से 50 सरकारी देशी नाव भी भेजा गया है।
4.एस0डी0आर0एफ0 की एक टीम (20 जवान) मधुबनी से कटिहार भेजी गयी है। 5.सीतामढ़ी जिला से एसडीआरएफ की टीम में से आधी टीम (20 जवान) पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) भेजी गई है।
6.मुजफ्फरपुर से एन0डी0आर0एफ0 की एक टीम (12 जवान) प0 चम्पारण (बेतिया) जिला में भेजा गया है। बिहटा (पटना) एवं दीदारगंज (पटना) से एन0डी0आर0एफ0 की 1 - 1 टीम गोपालगंज भेजी गई है।
7.15000 -15000 तैयार ड्राई फुड पैकेट मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा जिला से पूर्णियां भेजा जा रहा है। ड्राई फुड पैकेट में 500 ग्राम सत्तु, 2 क्रि0ग्रा0 चूड़ा, 250 ग्राम चीनी, छोटा पैकेट नमक, मोमवत्ती, माचिस, एक टॉर्च, एवं पाउडर दूध को पैकेट रखे जाने का निदेश दिया गया है।
8.पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी एवं शिवहर से क्रमशः 5000, 3000, 4000, 3000 एवं 5000 कुल - 20000 पॉलीथीन शीट्स पूर्णियाँ जिला को भेजा जा रहा है।
आलोक कुमार
पटना।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें