दरभंगा 08 जुलाई, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरीय नेता मोहम्मद अली असरफ फातमी ने बांग्लादेश आतंकी हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) के रडार पर आये मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक का समर्थन करते हुए आज कहा कि बिना सबूत केन्द्र सरकार के इशारे पर उन्हें (जाकिर) बदनाम किया जा रहा है। श्री फातमी ने यहां मुस्लिम उपदेशक का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कभी उकसाने वाली बात नहीं कही, केन्द्र सरकार के शह पर मीडिया के माध्यम से जाकिर को बदनाम किया जा रहा जबकि सरकार के पास कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि एक समुदाय विशेष के खिलाफ माहौल खड़ा कर केन्द्र सरकार राजनीतिक हित साधने में लगी है। उन्होंने जाकिर को सिर्फ इस्लाम ही नहीं बल्कि सभी धर्मो के स्कॉलर तक बता दिया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने मुस्लिम उपदेशक का शो टेलीविजन पर कई बार देखा है और उनके कार्यक्रम में शिरकत की है लेकिन उनके उपदेशों में उन्हें कुछ भी गलत नहीं दिखाई दिया। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका के एक कैफे में हुए आंतकी हमले में शामिल आतंकवादियों में से दो आतंकियों के जाकिर नाइक से प्रेरित होने की जानकारी सामने आने के बाद मुंबई का रहने वाले यह मुस्लिम उपदेशक ने सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है।
शुक्रवार, 8 जुलाई 2016
जाकिर नाइक को बिना सबूत बदनाम कर रहा केन्द्र : फातमी
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें