मैक्सिको सिटी 10 जुलाई, मैक्सिको के उत्तरपूर्वी राज्य तमाउलिपस में बंदूकधारियों ने शनिवार को दो हमलों में 14 लोगों की हत्या कर दी। राज्य सरकार के गृहमंत्री हर्मिनियो गार्जा ने बताया कि यह संभवत: आपराधिक गिरोहों की अापसी रंजिश के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि ये गोलीबारी राज्य की राजधानी विक्टोरिया में हुई। यह राज्य मादक पदार्थ तस्कर गिरोहों की रंजिश के कारण कई वर्षों से हिंसाग्रस्त है। पहले हमले में हथियारबंद हमलावरों ने एक घर में घुसकर एक ही परिवार के 11 सदस्यों को मार दिया। मृतकों में दो पुरुष थे। दूसरी घटना इसके 45 मिनट बाद हुई। इसमें एक पुरुष तथा दो महिलाओं की हत्या की गयी। परिवार के चार अन्य सदस्य इसमें घायल हो गये। राज्य एवं संघीय एजेंसियाँ दोनों मामलों की छानबीन कर ही हैं।
रविवार, 10 जुलाई 2016
मैक्सिको में गोलीबारी में 14 लोगों की हत्या
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें