‘हर हर मोदी’ का नारा ‘अरहर मोदी’ में बदला : राहुल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 जुलाई 2016

‘हर हर मोदी’ का नारा ‘अरहर मोदी’ में बदला : राहुल

har-har-modi-slogan-changed-tur-modi-rahul
नयी दिल्ली 28 जुलाई, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर आज लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखे हमले करते हुए कहा कि ‘हर-हर मोदी’ का नारा अब ‘अरहर मोदी’ में बदल गया है। श्री गांधी ने देश में बढ़ती महंगाई पर नियम 193 के तहत चर्चा में भाग लेते हुए खाद्य पदार्थों, विशेषकर दालों की लगातार बढ़ रही कीमतों का हवाला देते हुए कहा कि लोग इसके चलते इतने हलकान हो चुके हैं कि अब वे ‘हर-हर मोदी’ की जगह ‘अरहर मोदी’ कहने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने यूं तो स्टार्ट अप इंडिया,स्टैंड अप इंडिया, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसे कई कार्यक्रम युवाओं को लक्षित करके चलाए हैं, लेकिन यह सिर्फ कागजों पर रह गए हैं। एक भी युवक को इन योजनाआें के तहत अब तक रोजगार नहीं मिला है। इस पर सत्ता पक्ष की ओर से कुछ सदस्यों ने चुटकी लेते हुए कहा कि केवल राहुल गांधी ही एक ऐसे हैं जिन्हें रोजगार नहीं मिला है। इसी बीच विपक्ष के कुछ सदस्यों ने श्री गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि मोदी सरकार को अब ‘वाइंड अप इंडिया’ कार्यक्रम भी चला लेना चाहिए । इसपर सदन ठहाकों से गूंज उठा। श्री गांधी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की घटी कीमतों का हवाला देते हुए कहा कि 2008 में तेल की कीमतें 110 डाॅलर प्रति बैरल थीं जो अब घटकर 45 डॉलर प्रति बैरल पर आ चुकी हैं। खुद सरकार ने माना है कि इससे उसे दो लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है। वह सरकार से पूछना चाहते हैं के तेल की घटी कीमतों और उससे बचे पैसों का फायदा आम जनता और किसानों तक क्यों नहीं पहुंचा? ये पैसे आखिर कहां गए? उन्होंने कहा कि सरकार ने उद्योगों के लिए 52 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है, लेकिन किसानों पर यह मेहरबानी क्यों नहीं दिखाई? उन्हाेंने कहा कि श्री मोदी चाहे जो कार्यक्रम चलाना हैं, चलाएं, बस इतना बता दें कि दालों, आलू और टमाटर की कीमतें कब घटेंगी? लोगों को महंगाई से राहत आखिर कब मिलेगी?

कोई टिप्पणी नहीं: