भगवंत मान को मिली जवाब पर पुनर्विचार की मोहलत, सोमवार को होगी पूछताछ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 जुलाई 2016

भगवंत मान को मिली जवाब पर पुनर्विचार की मोहलत, सोमवार को होगी पूछताछ

mann-issue-probe-panel-directs-mann-to-reconsider-his-repley
नयी दिल्ली, 28 जुलाई, आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान द्वारा लोकसभा परिसर की बीडियोग्राफी करने के मामले की जाँच के लिये गठित समिति ने श्री मान के पांच पृष्ठों के जवाब पर हैरानी जताते हुए उन्हें जवाब पर पुनर्विचार करने के लिये 48 घंटों का समय दिया है। सूत्रों ने बताया कि श्री मान ने सुबह लोकसभा में संयुक्त सचिव (विशेषाधिकार एवं आचार) के कार्यालय में जाकर उन्हें पांच पृष्ठाें का जवाब सौंपा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पठानकोट हमले की जाँच के लिये आये पाकिस्तानी अधिकारियों के दल का पठानकोट वायुसैनिक अड्डे का दौरा कराने काे लेकर निशाना साधा है और उन्हें भी समिति के समक्ष पेश किये जाने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार श्री मान दोपहर बाद समिति की बैठक में पेश हुए और करीब सवा घंटे तक समिति ने उनसे पूछताछ की। समिति ने उनके विस्तृत जवाब पर अचरज जताया और माना कि श्री मान समिति को लेकर गंभीर नहीं है और उनका इस पूरे मामले को लेकर व्यवहार भी गंभीर नहीं है। समिति ने इस पर रोष जताते हुए श्री मान को अपने जवाब पर पुनर्विचार करने के लिये 48 घंटे का समय दिया है। सूत्रों ने बताया कि श्री मान सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक अपना पुनरीक्षित जवाब पेश कर सकेंगे और सोमवार को तीन बजे होने वाली समिति की बैठक में उनकी पुन: पेशी होगी। सूत्रों के मुताबिक सोमवार की पेशी में श्री मान से उनके जवाब पर पूछताछ की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: