बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान को सफल बनाना हम सबका दायित्व : भावसार
झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेष के आव्हान पर षनिवार को झाबुआ जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर बेटी पढाओ बेटी बचाओ अभियान को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बेटी बचाओं बेटी पढाओं जिला स्तरीय समिति के सदस्य तथा 11 मंडलों के अध्यक्ष, जिला महामंत्री उपस्थित थे। इय अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्षन करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेष सरकार का बेटी बचाओं बेटी पढाओ अभियान महत्वपूर्ण कार्यक्रम है उक्त कार्यक्रम को हमको जिले में सफल बनवाने का हम सबका दायित्व है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को निर्देषित करते हुए कहा कि वे 15 अगस्त के पहले 11 मंडलों में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के लिए 11 सदस्यों की समितियां बनाकर जिलाध्यक्ष को प्रस्तुत कर दें। उक्त समिति में अनिवार्य रूप से 1 डाॅक्टर, 1 समाजसेवी, 1 महिला कार्यकर्ता एवं एक एनजीओ से जुडे प्रतिनिधि का अनिवार्य रूप से समावेष करें। उक्त अभियान को लेकर जिला एवं मंडल स्तर पर बडे आयोजन भी किये जायें जिसमें 18 साल की लडकियों के लिए स्वास्थ्य षिविर, निबंध प्रतियोगिता, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संगोश्ठी का आयोजन भी किया जायें। इस अवसर जिला महामंत्री प्रफुल्ल गादिया एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओं समिति के जिला संयोजक व जिला महामंत्री थावरसिंह भूरिया, समिति के सदस्य अर्चना राठौर, सुनिता भूरिया, मांगीलाल भूरिया, कृश्णपालसिंह गंगाखेडी, संजय भंडारी ने भी अपने सुझाव एवं मार्गदर्षन दिया। उक्त जिला स्तरीय बैठक में मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा, षंकरसिंह राठौर, अजमेरसिंह भूरिया, बंटी डामोर, सुरसिंह हटीला, मुकेष मेहता, बापूसिंह भूरिया, ओंकार डामोर, सुरेष चैहान, रमेष बारिया, जिला मंत्री सावित्री मेडा, योगेन्द्र नाहर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार जिला महामंत्री दिलीप कुषवाह ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला कार्यालय मंत्री महेन्द्र तिवारी ने दी।
स्वर्णआभूषणांे के विक्रय के लिये प्रथम हाल मार्किंग लायसेंस हुआ जारी
झाबुआ । सम्पूर्ण झाबुआ जिले में केन्द्र सरकार के भारतीय मानक ब्यूरों भोपाल द्वारा प्रथम बार हाल मार्किंग ज्वैलरी के लिये पुष्पक ज्वैलर्स, मेन राड झाबुआ को अधीकृत किया गया है । सर्राफाएसोसिएशन के सरंक्षक पुष्पकरण सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्ण आभूषणों में हाॅल मार्किंग की अनिवार्यता के चलते भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा स्वर्ण ज्वैलरी की शुद्धता के लिये हाल मर्किंग की अनिवार्यता के चलते झाबुआ के पुष्पक ज्वैलर्स को आभूषणों पर हाॅल मार्किग लगाने के लिये अधीकृत किया जाचुका है । जिले में यह प्रथम स्वर्णाभूषणों का प्रतिष्ठान है जहां हालमार्क नम्बर पीजे 916 आबंटित किया गया है तथा विक्रय होने वाले सभी सोने के आभूषणों की शुद्धता एवं विश्वास की गारंटी दी गई है । सर्राफा एसोसिएशन द्वारा भारतीय मानक ब्यूरों को जिलें प्रथम बार हाल मार्क के लिये लायसेंस जारी किये जाने पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
झाबुआ । कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता की अध्यक्षता में आज 30 जुलाई को लोक निर्माण विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में ई.ई. पीडब्ल्यू डी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में ई.ई. पीडब्ल्यूडी ने बताया कि इन्दौर अहमदाबाद मार्ग एन.एच 59 फोरलेन निर्माण के दौरान छूटा भाग 9.62 कि.मी. का निर्माण कार्य पीडब्ल्यू डी विभाग द्वारा एनएचएआई से राज्य शासन को रख-रखाव की राशि प्राप्त होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। बैठक में कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता ने ई.ई. पी डब्ल्यू डी को निर्देशित किया कि ऐसे कार्य जिसमें ठेकेदारो ने अनुबंध अवधि में कार्य पूर्ण नहीं किया है ऐसे ठेकेदारो से अनुबंध अनुसार पेनाल्टी वसूल करे।
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ 31 जुलाई से
झाबुआ । रविवार 31 जुलाई को प्रातः 11.00 बजे से विकास खण्डस्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत द्वितीय वर्ष की कक्षाओं का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें सभी विभागो के खंण्डस्तर स्तर पर खण्डस्तरीय अधिकारी एवं जिला स्तर पर जिला अधिकारी उत्कृष्ट विद्यालय में उपस्थित होकर उक्त पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्रों को अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी देगे।
विधायक श्री बिलवाल ने किसानो के खेत पर किया पौधा रोपण
झाबुआ । राणापुर के किसान हरिओम दवे के खेत पर विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल, उप संचालक कृषि श्री त्रिवेदी सहित कृषि विभाग के अधिकारियों ने नीम, सागौन, महुआ इत्यादि के पौधे लगाये और किसान को पौधो का संरक्षण करने का दायित्व सौपा।
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत को कार्यक्षेत्र के बाहर किया, तो होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही
झाबुआ । सी.एम. हेल्पलाइन 181 पर प्राप्त हो रही ऐसी शिकायते जो विभाग के संचालनालय,प्रदेश मुख्यालय,वरिष्ठ कार्यालय के अधिकारियों से संबंधित हो। ऐसी शिकायतो को कार्यक्षेत्र के बाहर ना किया जाए और आंशिक रूप से बंद भी ना किया जाये। शिकायत जो शासन स्तर या वरिष्ठ कार्यालयों से संबंधित है, विभाग के उच्चस्तर पर प्रेषित कर कार्य प्रगति पर (ूपच ) की जाए। अनावश्यक रूप से शिकायत को कार्यक्षैत्र से बाहर किया जाएगा तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। शासन के निर्देशों का पालन करने के लिए कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
सूखा राहत की राशि 48 घण्टे के अंदर खातो में जमा करे, कलेक्टर ने तहसीलदारो को दिये निर्देश
झाबुआ । मानसून वर्ष 2015 के दौरान सूखा प्रभावित किसानो को राहत राशि भुगतान करने हेतु तहसीलदार झाबुआ,मेघनगर एवं पेटलावद की सूखा प्रभावित किसानो की सूची अनुसार राशि बैंक खातों में अतरिंत की गई थी इस संबंध में कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता ने तहसीलदार झाबुआ, मेघनगर एवं पेटलावद को निर्देशित किया है कि जिन प्रभावित किसानो के खातों में राशि हस्तातंरित नहीं हुई है। उन्हें 48 घण्टे के अंदर राशि का भुगतान कर पालन प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा को उपलब्ध करवाये।
ग्राम पंचायत गुणावद के तत्कालीन सरपंच सचिव पर होगी एफआई आर
झाबुआ । वित्तीय वर्ष 2006-07 से 2012-13 तक के अपूर्ण कपिलधारा कूपो के संबंध में कलेक्टर डाॅ अरूणा गुप्ता ने ग्राम पंचायत गुणावद जनपद पेटलावद के सचिव/रोजगार सहायक को समक्ष में बुलाकर कूप निर्माण की प्रगति की जानकारी मांगी। कुल 19 हितग्राहियो के कपिल धारा कूप का कार्य समय सीमा में पूर्ण नहीं करने, कार्य के प्रति लापरवाही बरतने, शासकीय की राशि का दुरूपयोग करने के कारण कलेक्टर डाॅ अरूणा गुप्ता ने परियोजना अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत झाबुआ को संबंधित सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक के विरूद्ध दो दिवस में एफआई आर करवाने के निर्देश दिये।
हथियार बंद बदमाशो ने बोला धावा
झाबुआ । फरियादी जितेद्र कुमार पिता रंजित सिंह बाफना, निवासी मेघनगर ने बताया कि अज्ञात 15-20 बदमाश फरि. जितेन्द्र कुमार के घर में दरवाजा तोडकर अन्दर घुसे फरि. के चिल्लाने पर 15-20 बदमाश धारदार हथियार लिये थे भाग गये आरक्षक देवीसिंह द्वारा पीछा करने पर पथराव किया जिसमें आरक्षक देवीसिंह को चोंट आयी। प्रकरण में थाना मेघनगर में अपराध क्र. 202/16 धारा 457,511 भादवि में पंजीबद्ध कर विवेचना के लिया गया।
बलवा का अपराध पंजीबद्ध
झाबुआ। फरियादी रमेश पिता पारसिंग डामोर, निवासी कचलदरा ने बताया कि आरोपी मांगलिया पिता सदिया भूरिया एवं अन्य 12 निवासीगण कालाखेत ने फरि. रमेश को लडकी की बात को लेकर एकमत एकराय होकर आये पत्थर व लटठ से मारपीट किया तथा मकान के कवेलु फोड दिया व जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण में थाना मेघनगर में अपराध क्र. 200/16 धारा 147,148,149,427,506 भादवि में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
ट्रक की टक्कर से मेजिक पलटी, मेजिक मे बेठी सवारीया घायल
झाबुआ । आरोपी ट्रक क्र. एमपी-09 केडी-0880 के चालक तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर लाया व फरि. मुकेश की टाटा मैजिक वाहन को पीछे से टक्कर मार दी जिससे टाटा मैजिक पल्टी खा गया व उसमें बैठी सवारी ललीता पति देवचंद ज्योति पिता अनिल नि. उदयगढ व अन्य को चोंट आयी। प्रकरण में थाना थांदला में अपराध क्र. 328/16 धारा 279,337 भादवि में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
डम्पर से टराने पर हुई मोत
झाबुआ । आरोपी डम्पर क्र. एमपी-11 एच-0417 का चालक तेज गति व लापरवाही पूर्वक डम्पर को चलाकर लाया व एकदम तेजी से ब्रेक लगाकर रोक दिया जिससे डम्पर से पीछे चल रहा परमसिंह पिता हरसिंह डामोर 30 साल नि. पिलिया खदान पीछे से मो. सा. सहीत टकरा गया गंभीर चोंट आने से मृत्यु हो गयी। प्रकरण को थाना कालीदेवी में अपराध क्र. 163/16 धारा 304-ए भादवि में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
डाकन कहकर की मारपीट
झाबुआ । आरोपी कापु व अन्य 01 ने पारती को डाकन मेरे लडके को खा गई तुझे गांव में नही रहने देगें कहकर अष्लील गालिया देकर जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण में थाना रायपुरिया मेें अपराध क्र. 263/16 धारा 294,506,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें