श्री हरि वृद्धाश्रम में किचन निर्माण का भूमि-पूजन आज
- श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा कराया जा रहा है इस सर्वसुविधा सम्पन्न आधुनिक रसोईघर (किचन) का निर्माण
विदिषा 30 जुलाई 2016/स्थानीय श्री हरि वृद्धाश्रम में आज 31 जुलाई रविवार को प्रातः 9 बजे सर्वसुविधा सम्पन्न रसोईघर (किचन) निर्माण का विधिवत शुभारंभ भूमि-पूजन के साथ होगा। यह निर्माण सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा समाज के दानवीरों द्वारा मुक्तहस्त दान की राषि से किया जा रहा है। इस अवसर पर जैन समाज के अग्रणी समाजसेवियों सहित दानदाता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। एसडीएम आरपी अहिरवार भी विषेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस वृद्धाश्रम हेतु आबंटित शासकीय भवन में अब तक एक छोटे से तथा सुविधाविहीन रसोईघर से किसी तरह कार्य चलाया जा रहा है। दिगम्बर जैन समाज के अग्रणी समाजसेवियों ने जब इस असुविधा को देखा तो उन्होंने अपने समाज के दानवीरों से सम्पर्क कर पर्याप्त राषि की व्यवस्था की। इसी राषि से इस सर्वसुविधा सम्पन्न किचन का निर्माण आज रविवार से प्रारंभ होगा।
फोटो मेचिंग मंे 1002 डुप्लीकेट पाए गए
निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिले की पांचो विधानसभाओं के मतदाताओं के फोटो परिचय पत्र की जांच एवं मिलान का कार्य किया गया है। उक्त कार्य सम्पन्न होने के उपरांत जिले में 1002 मतदाताओं के फोटो समान पाए गए है। विधानसभावार फोटो मेचिंग के उपरांत समान पाए गए ईपिक कार्ड अनुसार विदिशा में 305, बासौदा में 207, कुरवाई में 127, सिरोंज में 199 और शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में 164 मतदाता फोटो मेचिंग में डुप्लीकेट पाए गए है।
स्कूलों का औचक निरीक्षण
कलेक्टर श्री एमबी ओझा के द्वारा स्कूलों के औचक निरीक्षण हेतु दल गठित किए गए है। जिला शिक्षा केन्द्र की खण्ड समन्वयक डाॅ विनिता शर्मा ने गुरूवार को विदिशा एवं नटेरन की शालाओं का औचक निरीक्षण किया जिसमें प्राथमिक शाला करई की सहायक अध्यापक श्रीमती रूकमणी शर्मा, माध्यमिक शाला धोबीखेड़ा में अध्यापक श्रीमती शीला चैधरी, प्राथमिक शाला लाड़पुर में सहायक अध्यापक श्री तोरन सिंह अहिरवार और श्री दयाराम कुम्हार, अनुपस्थित पाए गए थे। इसी प्रकार वर्धा की कन्या प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक श्रीमती उषा चैबे, माध्यमिक शाला में श्री उदयभानु शर्मा और बालक प्राथमिक शाला वर्धा सहायक अध्यापक श्रीमती अनीता पंथी अनुपस्थित दिवस का वेतन काटने की कार्यवाही की गई है।
लोक अदालत में 555 मामलों में 45 लाख से अधिक के अवार्ड पारित
आज सम्पन्न हुई मासिक नेशनल लोक अदालत मेें 555 मामलों में आपसी सुलह हुई है और इन प्रकरणों मेें 45 लाख 47 हजार 519 रूपए अवार्ड राशि पारित हुई है। जिला न्यायाधीश श्रीमती विभावरी जोशी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई लोक अदालत में विद्युत, जल, दूरसंचार एवं लोकोपयोगी सेवाओं के मामलों के विषयों को शामिल किया गया था। जिला रजिस्ट्रार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आलोक मिश्रा ने बताया कि विद्युत के 426 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में 38 लाख 89 हजार रूपए के अवार्ड पारित किए गए है वही न्यायालय में लंबित 410 प्रकरणों में से 43 प्रकरणों का भी निराकरण किया गया है। इन प्रकरणों में 437250 रूपए अवार्ड पारित हुए है। इसी प्रकार जल के 81 प्रकरण निराकृत किए है इनमें 196640 रूपए की अवार्ड राशि पारित हुई है जबकि दूरसंचार के पांच प्रकरण निराकृत हुए है जिसमें 20701 रूपए की अवार्ड पारित हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें