मान को जम्मू कश्मीर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 जुलाई 2016

मान को जम्मू कश्मीर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली


जम्मू 25 जुलाई, कश्मीर घाटी जाने की कोशिश कर रहे शिरोमणि अकाली दल (मान)के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान को आज जम्मू कश्मीर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गयी । 

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि श्री मान और उनके समर्थकों ने पंजाब की सीमा से कठुआ जिले में लखनपुर सीमा से जैसे ही घुसने की कोशिश की वहां बडी संख्या में तैनात पुलिस बल ने उन्हें पंजाब के माधोपुर –पठानकोट वापस कर दिया । 

कठुआ के उपायुक्त रोमेश कुमार ने कहा कि घाटी में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने मान को जम्मू कश्मीर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी । श्री कुमार ने कहा कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर हमने सिख नेता से आगे न बढने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने बताया कि श्री मान को हिरासत में नहीं लिया गया बल्कि उन्हें प्रवेश की इजाजत नहीं दी गयी ।

कोई टिप्पणी नहीं: