बीएचयू-आईआईटी की महिला प्रोफेसर की संदिग्ध मृत्यु, आवास पर शव मिलने से सनसनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 जुलाई 2016

बीएचयू-आईआईटी की महिला प्रोफेसर की संदिग्ध मृत्यु, आवास पर शव मिलने से सनसनी


वाराणसी 25 जुलाई, उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) की एक महिला प्रोफेसर का शव आज उनके सरकारी आवास में मिलने से यहां सनसनी फैल गई। 


पुलिस ने बताया कि बीएचयू-आईआईटी में रसायन विज्ञान की प्रोफेसर प्रो0 रंजना घोष विश्वविद्यालय परिसर स्थित अपने सरकारी आवास पर मृत अवस्था में मिलीं। प्रो0 घोष के कई रिश्तेदारों एवं जानने वालों ने फोन एवं मोबाइल पर कई बार उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो उन लोगों ने पड़ोसियों से संपर्क किया। पड़ोसियों ने जाकर देखा तो प्रोफेसर घोष मृत अवस्था में पडी मिली। 


पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा तथा रिपोर्ट के आने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल पायेगा। शुरूआती जांच में पता चला है कि 59 वर्षीया प्रो0 घोष अकेली रह रही थीं, उनके बच्चे विदेश में रहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: