गुड़गांव, 30 जून, माॅस्को ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे मोहम्मद शाहिद को बुधवार देर रात गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 56 वर्षीय पूर्व हॉकी कप्तान को लिवर संबंधित बीमारी के चलते इलाज के लिए लाया गया है। उन्हें वाराणसी के एक अस्पताल से एयर एंबुलेंस से दिल्ली हवाई अड्डे पर लाया गया था, जहां से एंबुलेंस द्वारा उन्हें गुड़गांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनके बारे में अभी डॉक्टरों ने कुछ जानकारी नहीं दी है। अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित शाहिद की जांच की जा रही है। उनकी बेटी हिना ने बताया कि डॉक्टरों ने जांच करने के साथ तीन दिन देखरेख में रखने की बात कही थी जिसके बाद ही आगे के बारे में कोई निर्णय लिया जायेगा। अपने समय के तेजतर्रार स्ट्राइकरों में एक रहे शाहिद ने 1980, 1984, 1988 के ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
शुक्रवार, 1 जुलाई 2016
पूर्व हॉकी कप्तान शाहिद अस्पताल में भर्ती
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें