इंफाल कृषि विश्वविद्यालय के दायरे में हाेगा नागालैंड - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 जुलाई 2016

इंफाल कृषि विश्वविद्यालय के दायरे में हाेगा नागालैंड

नयी दिल्ली 27 जुलाई, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नागालैंड राज्य को इंफाल के केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दायरे में लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज संसद भवन परिसर में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में नागालैंड को इंफाल केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दायरे में लाने के लिए केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम 1992 में संशोधनों को मंजूरी दे दी है। 


इसके बाद नागालैंड कालेज आॅफ वेटेरीनरी साइंसेज को इंफाल के केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में शामिल किया जा सकेगा। इससे राज्य में पशुपालन के क्षेत्र में विशेषज्ञ तैयार किए जा सकेंगे। इससे क्षेत्र के सामाजिक अार्थिक विकास में मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र के किसानों को भी नयी तकनीकों से अवगत कराया जा सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: