‘ना मैं प्रेगनेंट हूं और ना ही मेरी शादी हो रही हैं’:दीपिका पादुकोण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 जुलाई 2016

‘ना मैं प्रेगनेंट हूं और ना ही मेरी शादी हो रही हैं’:दीपिका पादुकोण

neither-im-pregnent-nor-going-for-marriage-dipika
इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से आज कल एक ही सवाल पूछा जा रहा है - शादी कब कर रहे है? क्या सगाई हो गई है? गौरतलब है कि हाल ही में गपशप गली में अफवाहें उड़ीं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने गुपचुप तरीके से जनवरी में सगाई कर ली है। और बस तब से यही सवाल सब पूछ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों की मानें तो दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बस इन्हीं सब सवालों से परेशान होकर दीपिका पादुकोण ने जवाब दिया कि ना वो प्रेगनेंट हैं, ना ही उनकी सगाई हुई है और ना ही वो शादी कर रही हैं। एक सूत्र की मानें तो हाल ही में दीपिका मुंबई एयरपोर्ट पर अपने ड्राइवर के साथ घर लौटने वाली थीं लेकिन वो नहीं आ पाया। तो दीपिका ने रणवीर से मदद मांगी। रणवीर के ड्राइवर तुरंत दीपिका को लेने पहुंच गए। वहीं एक इंटरव्यू में रणवीर से पूछा गया कि ऐसी हीरोइन कौन है जो उनकी इस कैटेगरी में आएगी। रणवीर सिंह चुप थोड़ी रह पाए, उन्होंने कहा - अब मैं बोलूंगा तो तो बोलेंगे कि बोलता है। लेकिन सबसे आकर्षक आदमी के पास सबसे आकर्षक लड़की ही होगी। समझदार को इशारा ही काफी है। अब मैं इतना ही जवाब दे सकता हूं कि मेरी वाली!

कोई टिप्पणी नहीं: