जयनगर : सोमवार को कमला में स्नान कर भारी संख्या में पाग कांवड़िया कपिलेश्वर स्थान के लिए प्रस्थान किए। यह कांवड़ यात्रा पूरे श्रावण तक चलती है। इस यात्रा में मिथिलांचल के विभिन्न हिस्सों के आलावा पड़ोसी देश नेपाल के कांवड़िया भी हिस्सा लेते हैं। मिथिलालोक फाउंडेशन ने मिथिला की परंपरागत पाग पहनाकर कांवड़ियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मिथिला शॉपिंग डॉट कॉम के संचालक प्रभाष झा ने किया।
दरभंगा जिले के कन्सी सिमरी से आए मुन्ना कुमार , सुधीर कुमार ,कुंदन कुमार, ब्रह्मदेव कुमार , आदि कांवड़ियों ने मिथिलालोक द्वारा पाग पहनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया। इन लोगों ने कहा पाग मिथिला की सांस्कृतिक पहचान है यह लुप्त प्रायः स्थिति में पहुँच गया था। पर मिथिलालोक के चेयरमैन डॉ बीरबल झा ने इसे सहेजने का जो अभिनव अभियान चलाया है यह काविले तारीफ है। हम सभी मिथिलावासियों का धर्म बनाता है की पाग पहनकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें