लखनऊ में 29 को पैदल मार्च करेंगे राहुल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 जुलाई 2016

लखनऊ में 29 को पैदल मार्च करेंगे राहुल

लखनऊ 26 जुलाई, उत्तर प्रदेश की राजनीति में हासिए पर टिकी कांग्रेस दिल्ली-कानपुर बस यात्रा से उत्साहित होकर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नये सिरे से रणनीति बनाने में जुट गयी है। 

‘सत्ताईस साल यूपी बेहाल ’ की थीम पर 23 जुलाई को नयी दिल्ली से बस पर सवार होकर निकले कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर पार्टी महासचिव गुलाम नबी आजाद और मुख्यमंत्री प्रत्याशी शीला दीक्षित समेत कांग्रेसी नेताओं को 25 तारीख को कानपुर तक के सफर में जनता का भरपूर समर्थन मिला। इससे उत्साहित कांग्रेस ने मिशन 2017 की तरफ एक कदम और बढाते हुए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 29 तारीख को प्रस्तावित लखनऊ दौरे में कुछ अहम बदलाव किये। 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि श्री गांधी को पहले यहां एक दिवसीय दौरे में रमाबाई अम्बेडकर मैदान पर पार्टी पदाधिकारियों से संवाद का कार्यक्रम था। मगर अब श्री गांधी संवाद करने के बाद रमाबाई अम्बेडकर मैदान से राजभवन तक पैदल मार्च करेंगे। पार्टी सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के पैदल मार्च में करीब एक लाख लोगों के जुडने के आसार हैं। श्री गांधी रमाबाई मैदान से पैदल राजभवन जायेंगे जहां वह राज्यपाल राम नाईक को पिछले 27 सालों के दौरान गैर कांग्रेसी सरकारों का रिपोर्ट कार्ड सौंपेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: