बंगलादेश के रेस्तरां से 12 लोग रिहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 2 जुलाई 2016

बंगलादेश के रेस्तरां से 12 लोग रिहा

released-12-people-from-bangladesh-restaurant
टोक्यो, 02 जुलाई, जापान ने आज कहा कि बंगलादेश की राजधानी ढाका के एक रेस्तरां में हुए आतंकवादी हमले और बंधक बनाये जाने के बाद 12 लोगों को सुरक्षित रिहा करा लिया गया है। उप मुख्य कैबिनेट सचिव कोइची हगिउदा ने बताया कि रिहा कराये गये लोगों में से दो विदेशी नागरिक हैं लेकिन यह साफ नहीं है कि इन दो विदेशी नागरिकों में जापान के नागरिक हैं या नहीं। गौरतलब है कि बंगलादेश की राजधानी ढाका के राजनयिक इलाके में स्थित एक रेस्तरां पर कल हुए हमले और कई विदेशी नागिरकों को बंधक बनाये जाने के बाद वहां फंसे लोगों को छुड़ाने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। यह रेस्तरां राजनयिकों और मध्यमवर्ग के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

कोई टिप्पणी नहीं: