लोक अदालत से समय व धन की होती है बचत और दोनों पक्षों की जीत
केन्द्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार 30 जुलाई 2016 को विद्युत, जल, दूरसंचार व लोकोपयोगी विवादों की मासिक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित विद्युत अधिनियम-2005 व दूरसंचार से संबंधित मामले एवं न्यायालय में जाने के पूर्व के मामले (प्रीलिटिगेशन प्रकरण) को आपसी समझौते की कार्यवाही के लिये रखा जायेगा। प्रीलिटिगेशन के अंतर्गत मामलों को निपटाने के लिये कोई भी व्यक्ति या संस्था अपने मामलों को न्यायालय में जाने के पूर्व प्रीलिटिगेशन के रूप में प्रस्तुत कर सकता है। इसी तारतम्य में विद्युत विभाग एवं दूरसंचार विभाग ने आगामी 30 जुलाई, 16 की मासिक नेशनल लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन के रूप में प्रकरण प्रस्तुत किये हैं। प्रीलिटिगेशन के मामलों में उपभोक्ता के उपस्थित होने पर मामले का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से एक ही दिन में हो जाता है, जिससे समय व धन की बचत होती है।
प्रायवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश की ऑनलाइन लाटरी दो अगस्त को
प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रायवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए प्रायवेट स्कूलों की सीट्स के आवंटन की ऑनलाईन लाटरी अब 2 अगस्त को सम्पन्न होगी। उल्लेखनीय है कि, प्रथम बार ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिये आवेदन करने में अनेक विद्यार्थियों द्वारा आधार नंबर और समग्र आई.डी. आदि की प्रविष्टियों में सामान्य त्रुटियाँ की गई हैं। इन त्रुटियों के निराकरण के साथ वंचित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों को इस प्रावधान का अधिकाधिक लाभ हो सके इस दृष्टि से लॉटरी के लिये पूर्व निर्धारित तिथि 25 जुलाई को बढ़ाकर अब 2 अगस्त नियत किया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है।
एचआईव्ही संक्रमण पर व्यवहार परिवर्तन प्रषिक्षण संपन्न
महिला नर्स प्रषिक्षण केेन्द्र सीहोर में आयोजित दो दिवसीय पी.पी.टी.सी.टी.(मां से बच्चे को होने वाले संक्रमण की रोकथाम ) प्रषिक्षण का समापन आज डाॅ.पी.एस.आर्मों पैथालाॅजिस्ट द्वारा किया गया। उक्त दो दिवसीय प्रषिक्षण का शुभारंभ नोडल अधिकारी एड्स डाॅ. दिलीप कटेलिहा द्वारा किया गया था। प्रषिक्षण में जिले के समस्त बी.सी.एम.,ए.एन.एम.आषा कार्यकर्ता व चयनित स्टाॅफ नर्सो ने हिस्सा लिया। स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था एमपीएनपी प्लस द्वारा आयोजित उक्त प्रषिक्षण में डीईओ देवेन्द्र कटारे,आउटरिच वर्कर संतोष वर्मा,कौषल्या,रामवीर और नरेन्द्र सहित आईसीटीसी जिला चिकित्सालय से काउंसलर श्री तकेसिंह, श्रीमती पुष्पा साहू का विषेष सहयोग रहा। जिला नोडल अधिकारी एड्स कार्यक्रम डाॅ. दिलीप कटेलिहा ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित उक्त प्रषिक्षण में उपस्थित कर्मचारियों को प्रषिक्षित किया गया कि माताओं से बच्चों को होने वाले संक्रमण से बचाने व रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रषिक्षण के दौरान एआरटी की दवाईयां एवं यौन जनित रोग,खून की जांच 8 सप्ताह पष्चात कराने के संदर्भ में विस्तृत प्रषिक्षण दिया गया।
2012-13 से पूर्व के कार्य अपूर्ण होने पर करें धारा 92 के तहत कार्यवाही - डाॅ.आर.आर.भोंसले
- निर्माण कार्यो की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई आयोजित
महात्मा गांधी नरेगा सहित समस्त निर्माण कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभा कक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. आर.आर. भोंसले की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यंात्रिकी सेवा एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, सहायक यंत्री, उपयंत्री की उपस्थिति में निर्माण कार्यो की प्रगति समीक्षा की गई।
वर्ष 2012-13 के अपूर्ण कार्यो पर धारा 92 के तहत करें कार्यवाही:- डाॅ. भोंसले ने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं सहायक यंत्री को निर्देशित किया कि वर्ष 2012-13 एवं पूर्व से स्वीकृत किन्तु अपूर्ण कार्यो की समीक्षा कर संबंधित एंजेसी को 15 दिवस का समय देते हुये पूर्ण करायें ऐसा न होने पर संबंधित एंजेसी के विरूद्ध पंचायत राज अधिनियम की धारा 92 के तहत वसूली की कार्यवाही प्रारंभ करें। महात्मा गांधी नरेगा, पंचायत भवन, ई-कक्ष, हाट बाजार, आंगनवाड़ी एंव सामुदायिक भवन के साथ अन्य स्वीकृत कार्यो को 15 दिवस में पूर्ण कराने की कार्यवाही की जावें।
पूर्ण हाट बाजारों को करें प्रारंभ:- डाॅ. भोंसले ने बैठक में निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में निर्मित हाट बाजारों को स्थापना एवं संपत्ति अधिनियम के आधार पर कार्यवाही करते हुये बोली लगवाकर प्रारंभ करने की शीघ्र कार्यवाही की जावें ताकि हाट बाजार प्रारंभ होने से स्थानीय ग्रामवासी लाभान्वित हो सकें।
महात्मा गांधी नरेगा में 2012-13 के लंबित भुगतान को करें निराकृत:- डाॅ. भोंसले ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आष्टा को निर्देशित किया कि विकासखण्ड में 2012-13 के महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत लंबित भुगतान को शीघ्र निराकृत करने की अनुमति राज्य शासन द्वारा दी गई है। अतः लंबित भुगतान की समीक्षा कर संपूर्ण कार्यवाही के साथ भुगतान कराते हुये प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री सड़क को हराभरा बनायेगी महात्मा गांधी नरेगा योजना:- जिले में कम से कम 50 किमी. की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के दोनों ओर पौध रोपण का कार्य महात्मा गांधी नरेगा योजना के ग्रीन इंडिया मिशन से किया जायेगा, जिसके लिये महाप्रबंधक पीएमजीएसवाॅय द्वारा चिन्हाकिंत मार्गो में पौध रोपण का कार्य कराने की तैयारी शीघ्र करने के निर्देश डाॅ. भोंसले ने दिये साथ ही निर्देशित किया कि महात्मा गांधी नरेगा के जाॅबकार्डधारियों की शत-प्रतिशत, आधारसीडिंग एवं बैंक खाता लिंिकंग का कार्य 15 दिवस में पूर्ण करायें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें