श्रीनगर 26 जुलाई, जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में अाज जहाँगीर चौक के पास सिविल लाइन्स की ओर बढ़ रही जुलूस को तितर बितर करने के लिये सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया।
बड़ी संख्या में भाग ले रहे जुलूस के अधिकतर युवा प्रदर्शनकारी अपना चेहरा ढके हुये थे। जुलूस में शामिल लोगों ने पुराने सचिवालय में सीआरपीएफ को सूचित किया था कि वे लाेग पथराव नहीं करेंगें और शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालेंगे।
लेकिन जुलूस में शामिल प्रदर्शनकारी जब आजादी के पक्ष में नारे लगाते हुये जहांगीर चौक के पास पहुंचे तो सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को बुदशाह चौक और लाल चौक की ओर जाने से राेका। सुरक्षा बलों के समझाने के बाद भी जब जुलूस में शामिल प्रदर्शनकारियों ने तितर बितर होने और आगे नहीं जाने से मना कर दिया तब सुरक्षा बलों को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा । सुरक्षा बलों ने बाद में पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिये आंसू गैस के गोले छोड़े।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें