- बी॰एन॰ मंडल वि॰वि॰ में 5 दिनों से जारी है भूख हड़ताल
पटना:- आॅल इण्डिया स्टूडैन्ट्स फेडरेशन (।प्ैथ्) बिहार राज्य परिषद् ने बी॰एन॰ मंडल वि॰वि॰ मंे 5 दिनों से अनशन पर बैठे छात्रों की नाजुक स्थिति पर वि॰वि॰ प्रशासन एवं राज्य सरकार के संवेदनहीन रवैये पर रोष जाहिर किया है। अनशनकारी छात्रों की बिगड़ती स्थिति पर राज्यपाल रामनाथ कोविन्द, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शिक्षा मंत्री अशोक चैधरी को पत्र भेज छात्रों की मांगों को मान भूख हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है। पत्र के माध्यम से बी॰एन॰ मंडल वि॰वि॰ में से ।प्ैथ् के राज्य सह सचिव हर्षवर्द्धन सिंह राठौड़ के नेतृत्व मंे शैक्षणिक सत्र नियमित करना, बी॰एड॰ परीक्षा में धांधली, पी॰जी॰ तक छात्राओं के निःशुल्क शिक्षा के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर चल रहे अनशन की जानकारी देकर यथाशीघ्र छात्रों के भूख हड़ताल को समाप्त कराने की मांग की गयी है। प्ैथ् के राज्य सचिव सुशील कुमार ने कहा कि छात्रों के भूख हड़ताल के समर्थन मंे वि॰वि॰ को अनिश्चितकालीन बन्द कर रखा है। मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया सहित कई जिलों में अनशन के समर्थन में कक्षाएं बाधित है। शीघ्र अनशन समाप्त नहीं कराए जाने पर अनशकारी छात्रों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए ।प्ैथ् पूरे राज्य भर मंे चरणबद्ध आन्दोलन छेड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें