पटना 05 अगस्त, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को बंद किया तो पार्टी सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगी। श्री मोदी ने यहां कहा कि एक ओर राज्य सरकार दावा कर रही है कि शराबबंदी के बाद होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई कर ली गयी है दूसरी ओर जबर्दस्त वित्तीय संकट में फंसी सरकार के पास लाखों शिक्षकों के वेतन भुगतान से लेकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के राज्यांश देने के लिए पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि योजना में प्रधानमंत्री का नाम जोड़े जाने पर मुख्यमंत्री को इतनी चिढ़ है तो प्रधानमंत्री के नाम से चलने वाली सभी योजनाओं को बिहार में लागू नहीं करने की घोषणा कर दें । भाजपा नेता ने कहा कि यदि सरकार को फसल बीमा लागू नहीं करना था तो उसने जनवरी में केन्द्र सरकार को सहमति क्यों दी और फसल बीमा योजना की स्वीकृति मंत्रिपरिषद् से क्यों ली । उन्होंने कहा कि सरकार बताये कि 26 मई को संकल्प निकाल कर फसल बीमा लागू करने का फैसला क्यों लिया और 14 जून को बैंकर्स समिति की बैठक बुलाकर किसानों का प्रीमियम काटने का निर्देश क्यों दिया । श्री मोदी ने कहा कि भाजपा शासित महाराष्ट्र में तो प्रीमियम दर 18-29 प्रतिशत तथा पड़ोसी राज्य झारखण्ड में भी 17 प्रतिशत तक प्रीमियम दर है तो फिर बिहार के साथ अन्याय का प्रश्न कहाँ है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि 1996 से चली आ रही राष्ट्रीय कृषि बीमा में केन्द्र और राज्यांश 50-50 प्रतिशत था या नहीं । भाजपा नेता ने कहा कि सरकार बताये कि किसानों का 2015-16 के फसल बीमा का 780 करोड़ रूपये के बकाये का भुगतान कब होगा और बिहार के लाखों किसानों को फसल क्षति का मुआवजा कैसे मिलेगा । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को बिहार में लागू नहीं किया जाना राज्य के किसानों के साथ अन्याय होगा और पार्टी इसका सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी ।
शनिवार, 6 अगस्त 2016
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बंद हुआ तो भाजपा सड़कों पर विरोध करेगी : सुशील मोदी
Tags
# बिहार
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें