बिहार : सात चिकित्सक सेवा से बर्खास्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 अगस्त 2016

बिहार : सात चिकित्सक सेवा से बर्खास्त

7-doctor-discharge-bihar
पटना 05 अगस्त,  बिहार सरकार ने सात चिकित्सकों को अनाधिकृत रूप से पांच वर्षो से अधिक अवधि तक अनुपस्थित रहने के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया है । मंत्रिमंडल समन्वय विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने आज यहां बताया कि मंत्रिमंडल ने सात चिकित्सकों को पांच वर्षो से अधिक अवधि तक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में बर्खास्त किये जाने के स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी । श्री मेहरोत्रा ने कहा कि जिन चिकित्सकों को सेवा से बर्खास्त किया गया है उनमें डा0 लीला सिन्हा , डा0 निखिल कुमार रोहतगी , डा0 देवेन्द्र कुमार सिंह , डा0 राघवेन्द्र झा , डा0 मंजू नाथ , डा0 ब्रजकिशोर प्रसाद और डा0 जयश्री सिन्हा शामिल है । बर्खास्त किये गये सभी चिकित्सक विभिन्न जिलों के सरकारी अस्पतालों में पदस्थापित थे । प्रधान सचिव ने बताया कि मंत्रिमंडल ने पुलिस आधुनिकीकरण के लिये गृह विभाग के 40 करोड़ पांच लाख रूपये के योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की । उन्होंने कहा कि इस राशि को पुलिस के आधुनिकीकरण मद में खर्च किया जायेगा । श्री मेहरोत्रा ने कहा कि औरंगाबाद के तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार झा को कर्तव्य में लापारवाही बरतने के आरोप में सेवा से बर्खास्त किये जाने के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के एक प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति प्रदान की । 

कोई टिप्पणी नहीं: