छात्र शिक्षा के साथ खेलों में भी प्रतिभा का प्रदर्शन करें: डाॅ बेनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 अगस्त 2016

छात्र शिक्षा के साथ खेलों में भी प्रतिभा का प्रदर्शन करें: डाॅ बेनी

  • सेंट जाॅन्स मडौली में एएसआईएस सीजोनल स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता- 2016 

challenge-in-sports
वाराणसी (सुरेश गांधी ) । सेंट जाॅन्स स्कूल, मढ़ौली वाराणसी के सभागार में मण्डल स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के तेरह विद्यालय व जूनियर वर्ग में सोलह विद्यालयों ने भाग लिया। विभिन्न विषयों पर आधारित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाबोधि इण्टर कालेज, सारनाथ वाराणसी के प्रधानाचार्य डाॅ बेनी माधव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं का आव्हान करते हुए कहा कि वे शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। खेल शारीरिक और मानसिक विकास की महत्वपूर्ण कडी है। उन्होंने विद्यालयों को खेल को बढावा देने की बात कही।


इस दौरान मुख्य अतिथि को प्रधानाचार्य फाॅदर हेनरी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती शीला आरलैण्ड, श्रीमती उषा कुमार, श्रीमती विनिता एबिल, श्रीमती अनुराधा भट्टाचार्या एवम् एस.के. गौड़ ने किया। विजेताओं में सीनियर वर्ग में सेंट जाॅन्स मड़ौली वाराणसी के कक्षा 12 के आशुतोष पांडेय व अनुपम अग्रवाल तथा जूनियर वर्ग में स्मिथ मेमोरियल स्कूल के उत्कर्ष मिश्रा व तनिषवाही रहे। इसी तरह एएसआईएस सीजोनलस्तरीय बास्केट बाॅल प्रतियोगिता- 2016 सेंट जाॅन्स स्कूल मढ़ौली वाराणसी के विशाल खेल के मैदान में खेला गया। सीनियर वर्ग में दस विद्यालयों ने तथा जूनियर वर्ग में सात विद्यालयों ने हिस्सा लिया। खेल के दौरान खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखने लायक था। इस खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेंट जाॅन्स स्कूल, डी.एल.डब्लू, वाराणसी के प्रधानाचार्य फाॅदर सुसाईराज ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया तथा खेल की महत्ता को समझाया। कहा कि आज गुणवत्तायुक्त शिक्षा की आवश्यकता है जो विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में देश व राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं वे बधाई के पात्र हैं। खेल प्रतियोगिता का संचालन श्रीवैभव सिंह, श्रीमती नीलम चतुर्वेदी एवम् नीलिमा मिश्र ने किया। विजेता टीम में सीनियर वर्ग में सेंट जाॅन्स स्कूल, डी.एल.डब्लू, वाराणसी एवं जूनियर वर्ग में सेंट जाॅन्स स्कूल डीएलब्लू, वाराणसी रही।

कोई टिप्पणी नहीं: