लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं कि लोग जानना चाहते थे कि बीते दिनों राजनाथ सिंह ने इस्लामाबाद में क्या भाषण दिया। जिसकी सुर्खियां संसद से लेकर सड़क तक रहीं। इस पर राजनाथ ने क्या कहा पेश है ये रिपोर्ट-
मैं अतिथि नहीं मैं आपका जनप्रतिनिधि हूं
राजनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बार-बार मुझे अतिथि कहा जा रहा है, लेकिन मैं अतिथि नहीं हूं। मैं आपका अपना जनप्रतिनिधि हूं। उन्होंने कहा कि मेरी ख्वाहिश है कि लखनऊ दुनिया का सबसे शानदार और खूबसूरत शहर बने।
''आप जो सुनने आए हैं वो मैं इस्लामाबाद में बोल आया हूं''
लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जानता हूं, जनता क्या सुनने आई है, लेकिन मुझे खेद हैं मैं आपको वह सुना नहीं सकता हूं। जो मुझे बोलना था वह मैं इस्लामाबाद में बोल आया हूं।
जल्द हिंदुस्तान को विकसित देशों में गिना जाएगा
उन्होंने कहा कि आज भले ही हम डेवलपिंग कंट्री में गिने जाते हैं, लेकिन आने वाले 5 से 7 साल के अंदर हिन्दुस्तान विकसित देशों में गिना जाएगा। इसके अलावा अगले महीने गोमतीनगर को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने का शिलान्यास किया जाएगा। यहां से देश के सभी जगहों के लिए गाड़ियां मिलेंगी। उसके अलावा अगले महीने केजीएमयू में 7 करोड़ 60 लाख का 150 रैन बसेरे बनेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें