गुजरात के मुख्यमंत्री का इस्तीफा केन्द्र के लिए संकेत : लालू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 अगस्त 2016

गुजरात के मुख्यमंत्री का इस्तीफा केन्द्र के लिए संकेत : लालू

gujrat-cm-resignation-sign-for-center-lalu
पटना 02 अगस्त, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि आनंदीबेन ने गुजरात में चल रहे सामाजिक क्रांति और आंदोलनों के कारण ही अपने पद से इस्तीफा दिया है , जो केन्द्र के लिए बड़ा संकेत हैं। श्री यादव ने गुजरात के मुख्यमंत्री के इस्तीफे के मुद्दे पर एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा , “ आनंदीबेन पटेल ने गुजरात में चल रहे सामाजिक क्रांति और आंदोलनों के कारण मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया है। गुजरात में समाज के वंचित लोगों का असंतोष जगजाहिर है।” एक अन्य ट्वीट में राजद सुप्रीमों कहा “ गुजरात में हो रहे प्रदर्शन से यह साफ हो गया है कि प्रायोजित मीडिया से अपना प्रचार जरूर किया जा सकता है लेकिन लोगों का मुंह बंद करना काफी मुश्किल है। गुजरात की मुख्यमंत्री के इस्तीफे से साफ हो गया है कि समानता एवं न्याय की मांग किसी भी शासन को हिलाने का माद्दा रखती है। उन्होंने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर भी हमला करते हुए कहा कि यह केन्द्र के लिए अपनी कार्यशैली सुधारने का एक संकेत है इससे पहले की काफी देर हो जाये। ” उल्लेखनीय है कि गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने अपना पद छोड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए सोशल नेटवर्किंग साईट पर फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये इस्तीफे की पेशकश की है। इस पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने पार्टी आलाकमान से अपील करते हुए कहा है कि अब नये मुख्यमंत्री को गुजरात की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने लिखा कि वे नवंबर में 75 साल की हो जायेंगी जिसके कारण वह अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: