लोढा समिति की सिफारिशों पर बीसीसीआई ने बनाया पैनल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 अगस्त 2016

लोढा समिति की सिफारिशों पर बीसीसीआई ने बनाया पैनल

bcci-committee-for-lodha-recommendation
मुंबई ,02 अगस्त, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जस्टिस लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करने में आ रही अड़चनों पर विचार विमर्श करने के लिये उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू की अध्यक्षता में एक पैनल का मंगलवार को गठन कर दिया। बीसीसीआई ने जस्टिस लोढा समिति की सिफारिशों काे लागू करने और बोर्ड बनाम क्रिकेट एसोसिएशन आफ बिहार तथा अन्य के मामले में चर्चा करने के लिये कार्य समिति की बैठक बुलायी थी। बैठक के बाद बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा,“ सदस्यों का एक स्वर में मानना है कि सिफारिशें काफी जटिल हैं और इन्हें बोर्ड में लागू करने के लिये व्यापक स्तर पर परिवर्तन करने होंगे।” ठाकुर ने कहा,“ सदस्यों का मानना है कि इससे भविष्य में तकनीकी और कानूनी बाधाएं आ सकती हैं। इस मामले की जटिलता को देखते हुये सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया कि उच्चतम न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक पैनल गठित किया जाये।” उन्होंने कहा,“ इस पैनल को बीसीसीआई के वकील अभिनव मुखर्जी सहित तीन प्रख्यात वकील मदद करेंगे। हमने सर्वसम्मति से उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू को पैनल का अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है।” बीसीसीआई अध्यक्ष ने बताया कि यह पैनल बीसीसीआई की तरफ से जस्टिस लोढा समिति से बातचीत करेगा और बोर्ड को सलाह भी देगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: