भारत की मेजबानी में होगा कबड्डी विश्वकप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 अगस्त 2016

भारत की मेजबानी में होगा कबड्डी विश्वकप

india-will-host-world-kabaddi
नयी दिल्ली ,31 जुलाई, भारत इस वर्ष के अंत में कबड्डी विश्वकप की मेजबानी करेगा जिसमें विश्व भर की 12 टीमें हिस्सा लेंगी। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ (आईकेएफ) ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुये कहा कि इस वर्ष कबड्डी विश्वकप का आयोजन भारत की मेजबानी में होगा। इस मेगा टूर्नामेंट में मेजबान भारत के अलावा अमेरिका ,कनाडा, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया,ईरान, पोलैंड , पाकिस्तान, बंगलादेश, कोरिया, जापान और केन्या की टीमें हिस्सा लेंगी। आईकेएफ के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत ने कहा,“ कबड्डी एक प्राचीन खेल है और विश्व भर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। भारतीय लीग प्रो कबड्डी लीग एक सफल आयोजन साबित हो रहा है और इसमें भारी तादाद में विदेशी खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। हमें खुशी है कि इस वर्ष भारत की मेजबानी में कबड्डी विश्वकप के आयोजन हो रहा है। यह निश्चित ही उत्साहजनक है।” आईकेएफ के महासचिव और कोरिया कबड्डी के सचिव यिओंग हाक हून ने कहा,“ कबड्डी कोरिया समेत विश्व भर के देशों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। हम चाहते हैं कि कबड्डी भी खेलों के महाआयोजन ओलंपिक खेलों का हिस्सा बने। कोरिया ने भारत की मेजबानी में होने वाले कबड्डी विश्वकप के लिये पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं।” उल्लेखनीय है कि कबड्डी वर्ष 1990 से एशियाई खेलों का हिस्सा रहा है और तब से अभी तक के सभी स्वर्ण पदक भारत ने ही जीते हैं। स्टार स्पोर्ट्स कबड्डी विश्वकप का आधिकारिक प्रसारक होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: