नयी दिल्ली, 31 जुलाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम काे उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए आज कहा कि उनका नाम आते ही मस्तिष्क में भावी भारत के सामर्थ्य का चित्र उभर आता है और तकनीकी विकास के जरिए ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है। श्री मोदी ने रेडियाे पर प्रसारित अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा “देश और दुनिया ने अब्दुल कलाम साहब को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद किया। इस संबंध में अंकित नाम के एक छात्र ने पूछा कि सरकार अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने के लिए क्या कर रही है? अंकित का सवाल सही है।” उन्होंने कहा कि तकनीकी में आये दिन बदलाव हो रहा है। टेक्नाेलॉजी को पकड़ा नहीं जा सकता। उसे पकड़ने जाएंगे तब तक वह और आगे निकल जाएगी इसलिए पुरानी तकनीक को छोड़कर नयी को पाने के लिए निरंतर शोध और विकास जरूरी है और इसी के लिए सरकार ने कई क़दम उठाए हैं। इस क्रम में एआईएम कार्यक्रम यानी अटल इनोवेशन मिशन तैयार किया गया है और नीति आयोग द्वारा इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे पूरे देश में नया माहौल बनेगा और नये रोज़गार की सम्भावनायें पनपेगी।
सोमवार, 1 अगस्त 2016
तकनीकी विकास कलाम को सच्ची श्रद्धांजलि : मोदी
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें