प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का फायदा उठा रही हैं बीमा कंपनियां : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 अगस्त 2016

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का फायदा उठा रही हैं बीमा कंपनियां : कांग्रेस

insurance-companies-are-taking-advantage-on-prime-minister-crop-insurance-scheme-congress
नयी दिल्ली, 09 अगस्त, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों की बजाए बीमा कंपनियों को मिलने का हवाला देते हुए इसकी कमियो काे दुरुस्त करने की मांग आज लोकसभा में की गई। सदन में शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए कांग्रेस के दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि किसानों को लक्षित करके लाई गई इस योजना का लाभ बीमा कंपनियों के खाते में जा रहा है। किसानों के हाथ कुछ नहीं आ रहा, उल्टे उन्हें बीमा की मोटी प्रीमियम राशि बेवजह देनी पड़ रही है। श्री हुड्डा ने कहा कि बीमा के लिए किसानों को नहीं बल्कि गांवों को इकाई माना गया है। ऐसे में किसी किसान के फसल का नुकसान होता है तो उसे बीमा का फायदा मिलने की व्यवस्था नहीं है। पूरे गांव में ऐसी स्थिति आने पर ही बीमा के जरिए नुकसान भरपाई का इंतजाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना को शुरु करने के पहले किसानों से कोई सलाह मशविरा नहीं किया गया। यह एक तरह से उनपर थाेपी गई योजना है। उनके खातों से जबरन प्रीमियम राशि निकाली जा रही है। फसल बीमा योजना की आड़ में सरकार ने किसानों को मुआवजा देने की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। सरकार को इन बातों का संज्ञान लेते हुए फसल बीमा योजना की इन खामियों को दूर करने के उपाय करने चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: