राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती छात्र -छात्राओं के बीच मनाई गई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 अगस्त 2016

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती छात्र -छात्राओं के बीच मनाई गई

maithili-sharan-gupt-anniversery
छतरपुर -भारत देश के राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त  की जयंती ग्रामीण क्षेत्रो में  छात्र -छात्राओं के बीच मनाई गई।  मैथिलीशरण गुप्त का जन्म ३ अगस्त सन १८८६ ई. में पिता सेठ रामचरण कनकने और माता कौशिल्या बाई की तीसरी संतान के रुप में उत्तर प्रदेश में झांसी के पास चिरगांव में हुआ। माता और पिता दोनों हीवैष्णव थे। वे "कनकलताद्ध" नाम से कविता करते थे। 
                              

गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष गंगेले , सदस्य श्री खेमचंद्र रैकवार [आनन्दा पेन्टर ] ने इस अवसर पर नौगांव जनपद की ग्राम पंचायत गुरसारी के प्राथमिक पाठ शाला / माध्यमिक पाठशाला के प्रधान अध्यापक श्री जगमोहन पटेल के स्वागत व सम्मान किया।   स्कूल के बच्चो ने स्वागत गीत गायन किये , अनेक बच्चो ने अपने अपने विचार रखे।   इस अवसर पर महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला गया।  संगठन की ओर से शिक्षा ,स्वास्थ्य ,स्वच्छता ,समरसता ,समाज ,बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ ,भारतीय संस्कृति पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीण नागरिको ने ग्राम गुरसारी के अनेक समस्याओ से अवगत कराया।  ग्राम गुरसारी के दोनों अनाथ उमाशंकर व सूरज विश्वकर्मा गाँव से अपने बहन के साथ चले जाने पर संगठन ने आगे मदद की बात की।   ग्राम बरद्वाहा कला की प्राथमिक पाठशाला में बच्चो को प्रोत्साहित किया गया. सामाजिक कार्यकर्ता श्री खेमचंद्र रैकवार [आनन्दा पेन्टर ] ने समाज में सामाजिकता सरोकार पर अपने विचार रखें।  अवसर पर बेटियो का पुष्प मालाओ से सम्मान किया गया तथा साहित्य का वितरण किया गया।  

सामाजिक कार्यकर्ता श्री संतोष गंगेले ने अपने जन सम्पर्क के दौरान  छतरपुर तहसील की ग्राम पंचायत के ग्राम बनगांय में आमजनों के बीच सामाजिक समरसता को जन जाग्रत किया गया. शासकीय स्कूल में दो सौ से अधिक बच्चो को जीवन जीने एबम स्वास्थ्य ठीक रखने , शिक्षा ग्रहण करने की विधि बताई गई।  संस्था प्रमुख्य श्री हरिश्चन्द्र पटेरिया ने संगठन प्रमुख्य श्री संतोष गंगेले के जीवन व सामाजिक कार्यो पर प्रकाश डालते हुए आभार व्यक्त किया।  

कोई टिप्पणी नहीं: