मुख्यमंत्री श्री चैहान द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियांे को छात्रवृत्ति का वितरण
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के भोपाल स्थित उनके निवास स्थान पर राज्य शासन की सबसे महत्वाकांक्षी लाडली लक्ष्मी योजना का छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम गत दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छठवी कक्षा में प्रवेष करने वाली लाडली बालिकाओं को मुख्यमंत्री श्री चैहान द्वारा 2000/- हजार रूपए की छात्रवृत्ति स्वीकृति के प्रमाणपत्र प्रदान किए। आयोजित कार्यक्रम में सीहोर जिले के आष्टा, इछावर, नसरूल्लागंज सीहोर विकासखण्ड से 157 प्रतिभागीयो ने हिस्सा लिया। इसके अलावा लाडली बालिका कु. दिषा गौहर, कु. सुहानी मालवीय, कु. राजवर्धनी राजपूत, कु. मुस्कान रैकवार, कु. भूमि कौरवे को मुख्यमंत्री श्री चैहान द्वारा छात्रवृत्ति स्वीकृति के प्रमाणपत्र वितरित किये। गौरतलब है कि कार्यक्रम में प्रदेष के विभिन्न जिलांे से लाडली बालिकाओं को अपने अभिभावकों के साथ भोपाल कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में जिला महिला सषक्तिकरण अधिकारी श्रीमती रंजिता पटेल संरक्षण अधिकारी अमित दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप मीना षषि राठौर विकासखण्ड सषक्तिकरण अधिकारी श्रीमती गीता ठाकुर, श्रीमती रमा परते परामर्षदाता सुरेष पांचाल, पर्यवेक्षक श्रीमती सीमा षर्मा, भूपेन्द्र अहिरवार, श्रीमती मधु दुबे, अमृत सिंह परोलिया सहायक ग्रेड-3 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिता नामदेव, रेखा मालवीय, प्रिया राजौरिया, रानी मालवीय, गिरजा विष्वकर्मा, पुष्पा ठाकुर, उपस्थित थेे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें