नयी दिल्ली 02 अगस्त, पहलवान नरसिंह यादव के डोपिंग के आरोपों से बरी होने के अगले ही दिन शाटपुटर इंद्रजीत सिंह का बी सैंपल भी पॉजिटिव आ गया है और उन पर रियो ओलंपिक से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। इंद्रजीत पर विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) से चार वर्ष का प्रतिबंध लग सकता है। इंद्रजीत डोप टेस्ट में फेल हो गए थे। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने गत 24 जून को इंद्रजीत का टेस्ट लिया था और उनके सैंपल में स्टेरॉयड मिला था। 28 वर्षीय इंद्रजीत ने पिछले वर्ष मैंगलोर में हुए फेडरेशन कप में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 20.65 मीटर गोला फेंककर वर्ल्ड चैंपियनशिप और रियो ओलंपिक का टिकट हासिल किया था। उन्होंने 2014 में इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। इंद्रजीत के ए नमूने में स्टेराॅयड एंड्रोस्टेरोन और एटियोक्लोनोलोन मिला था। अब उनका बी नमूना भी पाजिटिव पाया गया है लेकिन इंद्रजीत का कहना है कि उनके नमूने के साथ छेड़छाड़ की गयी है और उनके साथ साजिश हुयी है। इंद्रजीत ने कहा,“ यह मेरे खिलाफ एक साजिश है और जरूर कहीं न कहीं गड़बड़ है। डाक्टर इसकी जांच कर लेंगे। मैं इस पर अभी कुछ कहना नहीं चाहता हूं लेकिन जिसने भी अपनी आवाज उठाने की कोशिश की है उसे दबा दिया गया है। मेरे नमूने के साथ छेडछाड़ की गयी है। कोई खिलाड़ी ऐसी दवा क्यों लेगा जो उसके स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो।”
बुधवार, 3 अगस्त 2016
इंद्रजीत का बी नमूना भी पॉजिटिव
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें