आजादी के 70वें बरस पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत करने मोदी पहुंचे मध्यप्रदेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 अगस्त 2016

आजादी के 70वें बरस पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत करने मोदी पहुंचे मध्यप्रदेश

pm-to-launch-70-saal-azadi-yaad-karo-qurbani-campaign-today
इंदौर, 09 अगस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी के 70 वर्ष पूरे होने पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के भाबरा से '70 साल आजादी - जरा याद करो कुर्बानी' कार्यक्रम की शुरूआत करने इंदौर पहुंच गए। इंदौर हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री यहां से रवाना होकर दोपहर एक बज कर पांच मिनट पर भाबरा के करेटी हेलीपैड उतरेंगे, जहां से वे सड़क मार्ग से शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक पहुंचेंगे। स्मारक में प्रधानमंत्री श्री मोदी शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सभा स्थल ग्राम झोतरडा पहुंच कर अभियान की शुरूआत करेंगे। लगभग एक घंटे कार्यक्रम में मौजूद रहने के बाद श्री मोदी तीन बजे करेटी हेलीपैड से इंदौर हवाईअड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम चार बज कर 10 मिनट पर प्रधानमंत्री यहां से दिल्ली प्रस्थान करेंगे। गुजरात की सीमा से लगे अलीराजपुर जिले के आदिवासीबहुल भाबरा में पहली बार कोई प्रधानमंत्री पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए स्थानीय आदिवासियों में जबर्दस्त उत्साह है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था कर ली गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: