बलिया में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में संघर्ष, एक की मृत्यु पांच घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 13 अगस्त 2016

बलिया में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में संघर्ष, एक की मृत्यु पांच घायल

police-and-bjp-workers-clashed-in-balia-one-death-five-injured
बलिया, 13 अगस्त, उत्तर प्रदेश में बलिया के नरही थाने पर पशु व्यापारी को छुडाने के लिए धरना दे रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और दो पुलिसकर्मियों समेत पांच घायल हो गये। भाजपा का आरोप है कि पुलिस की गोली से कार्यकर्ता की मृत्यु हुयी है,जबकि पुलिस गोली चलाने से इंकार कर रही है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि नरही थाने की पुलिस ने गत वृहस्पतिवार को ट्रक मे वध के लिए ले जाए जा रहे सात पशुओं को पकड़ा था। इसमे चोरवा के मठिया निवासी चन्द्रमा यादव को पुलिस ने आरोपी बनाया था। उसी दिन भाजपा विधायक उपेन्द्र तिवारी सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ नरही थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। विधायक का कहना था कि आरोपी चन्द्रमा यादव गायों और बछड़ों को संतकबीरनगर के मेले से खरीद कर लाया था। पुलिस ने वसूली के लिए न केवल उसके पशुओं को पकड़ा है बल्कि उसके पास के पचास हजार रूपए भी छीन लिये । विधायक पुलिस पर लूट एवं छिनैती का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद दूबे का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने कल देर रात अचानक लाठी चार्ज कर दिया। फिर आंसू गैस के गोले छोड़े और गोलियां चलायी। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि पुलिस की गोली से भाजपा कार्यकर्ता विनोद राय (35) की मृत्यु हो गयी। तीन कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर सिंह,अमित उपाध्याय,मुक्तेश्वर सिंह घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस द्वारा गोली चलाने से इंकार किया है। उन्होने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की मृत्यु कैसे हुयी है,इसका पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: