भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि पिछले दिनों में नई दिल्ली में संपन्न पोलित ब्यूरो की बैठक में साम्राज्यवाद व काॅरपोरेट हमले (कंपनी राज) और देश में चल रही सामाजिक प्रतिक्रिया (संघ ब्रिगेड के विभाजनकारी व फासिस्ट एजेंडा) के खिलाफ 9-14 अगस्त तक पूरे देश में प्रविाद कार्यक्रमों के आयोजन का आह्वान किया गया है. इस दौर में जब देश में दलितों की दावेदारी सशक्त रूप से उठ खड़ी हुई है, हमारी पार्टी उस उभार के साथ अपनी एकजुटता जाहिर करती है और हर प्रकार के सहयोग का वादा करती है. आज हर प्रकार के सामाजिक उत्पीड़न से मुक्ति के सवाल को मजबूती से उठाने की जरूरत है. आक्रामक नवउदारवादी नीतियों और हिन्दुत्ववादी परिधान में ब्राह्मणवादी हमले के संघी मंसूबे की काली छाया आजादी व लोकतंत्र पर मंड़रा रही है. इसलिए आजादी के लिए नई ऊर्जा के साथ संघर्ष के एजेण्डा को आगे बढ़ाने की जरूरत है.
इस अभियान के तहत पटना में 11 अगस्त को ‘शिक्षा बचाओ-बिहार बचाओ’ कन्वेंशन का आयोजन किया गया है. माले के विधायक सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में माले-इनौस की पांच सदस्यों की टीम अहमदाबाद से उना की पदयात्रा में शामिल है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें