सहरसा, सोमवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे भूपेन्द्र नारायण मंडल विवि मधेपुरा के प्रतिकुलपति डा. जेपीएन झा को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर प्रतिकुलपति वापस जाओ के नारे लगाये। इसका नेतृत्व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन ने किया। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन के खिलाफ छात्र संगठन अनशन पर बैठे हुए हैं लेकिन विवि प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। अनशन पर बैठे छात्रों की हालत बिगड़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को एमएलटी कालेज परिसर में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बीएन मंडल विश्वविद्यालय प्रशासन के सदबुद्धि के लिये हवन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि व्यवस्था में सुधार व कानून सम्मत कार्य नहीं होने पर लोकतंत्र में अहिंसात्मक आन्दोलन व अनशन करने का अधिकार सब को है। लेकिन छात्र संगठन के आन्दोलन को प्रतिकुलपति द्वारा राजनीति से प्रेरित बताना हास्यास्पद वयान है। उन्होंने कहा िकइस वयान के लिये प्रतिकुलपति को माफी मांगनी चाहिए। श्री सुमन ने कहा कि लगातार खराब होते स्वास्थ्य के बावजूद अनशनकारियों की खोज खबर नहीं लेना प्रतिकुलपति के तानाशाही रवैया को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को 24 घंटा के अन्दर सदबुद्धि मिले इसके लिये हवन किया गया है। इसके बावजूद अगर विवि प्रशासन को सदबुद्धि नहीं मिलती है तो नौ अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस से अनशनकारियों के समर्थन में सभी महा विद्यालयों को अनिश्चित काल के लिये बन्द कर दिया जाएगा। इस मौके पर खगेश, राहुल, विकास, चिन्टू, मिराज, सन्नी, आशीष, छोटू सिंह, अभिषेक सहित अन्य छात्र मौजूद थे। जानकारी हो कि बीएनएमयू मधेपुरा मे बीएड घोटाला और व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र संगठन का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन लगातार आठवें दिन भी जारी है। सोमवार को बिहार विकास मोर्चा के संयोजक सोनु तोमर और मधेपुरा के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के किशोर कुमार ने दोनो अनशनकारी का हौसला अफजाई किया ।
भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
राजधानी पटना में दलित छात्रों पर किये गये लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस घटना से राज्य सरकार का दलित विरोधी नजरिया सामने आ गया है।वक्ताओं ने छात्रवृति में कटौती का विरोध कर रहे दलित छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग सरकार से किया।।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार शर्म करो का नारा लगाते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष माधव प्रसाद चौधरी,उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ,भाजपा व्यवसाय मंच के जिला अध्यक्ष राजीव रंजन साह,पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव रंजन,नवीन पांडे,प्रवक्ता, शिवभुषण सिंह, श्रीकृष्ण झा,विनय झा,शशि शेखर झा सम्राट,प्रवीण कुमार सिंह,शक्ति गुप्ता,पंकज पाठक,सहित अन्य मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें