इंटरमीडियेट टॉपर्स घोटाले में फर्जी टॉपर रूबी को मिली जमानत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 अगस्त 2016

इंटरमीडियेट टॉपर्स घोटाले में फर्जी टॉपर रूबी को मिली जमानत

ruby-rai-get-bail
पटना 01 अगस्त , बिहार में पटना की एक सत्र अदालत ने बहुचर्चित इंटरमीडियेट टॉपर्स फर्जीवाड़ा मामले में फर्जी ऑटर्स टॉपर रूबी राय को आज जमानत दे दी। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश परवेज आलम ने रूबी राय की ओर से दाखिल जुवेनाइल अपील पर सुनवाई करने के बाद उसे दस हजार रूपये के निजी मुचलके साथ ही इतनी ही राशि के दो जमानतदारों के बंध पत्र दाखिल करने पर उन्हें जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया। इससे पूर्व जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद रूबी ने जिला न्यायाधीश के समक्ष जमानत के लिए अपील याचिका दाखिल की थी। इसके बाद जिला न्यायाधीश ने मामले को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां सुनवाई के लिए स्थानांतरित कर दिया था। 


उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 के इंटरमीडियेट आर्ट्स और साइंस के रिजल्ट में रूबी राय और सौरभ श्रेष्ठ ने टॉप किया था। एक टेलीविजन चैनल से बातचीत के क्रम में साइंस टॉपर सौरभ जहां विज्ञान के आसान सवालों का जवाब नहीं दे सके वहीं दूसरी ओर आर्ट्स टॉपर रूबी राय ने पॉलिटिकल साइंस को ‘प्रॉडिकल साइंस’ कह दिया था। मामले का खुलासा होने के बाद आनन-फानन में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 03 जून को एक से पांच रैंक तक टॉपर स्टूडेंट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जिसमें रूबी नहीं नहीं पहुंची। साइंस टॉपर सौरभ ने इंटरव्यू के दौरान एक सवाल के जवाब में यहां तक कहा था कि यदि उनसे अधिक सवाल पूछा गया तो वह आत्महत्या कर लेंगे। मामले के मुख्य आरोपी और विशुन राय कॉलेज के प्राचार्य बच्चा राय एवं बीआईइसी के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बीएसईबी की ओर से दुबारा लिये गये टेस्ट में भी रूबी फेल हो गई थी जिसके बाद उसका रिजल्ट रद्द किया जा चुका है। रूबी को रिव्यू टेस्ट में फेल होने के तुरंत बाद वापस लौटते समय से गिरफ्तार कर लिया गया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: