डीम्ड कर निर्धारण योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त
वाणिज्यिक कर विभाग (सेल्स टैक्स) मध्यप्रदेश की वित्त वर्ष 2014-15 की डीम्ड कर निर्धारण योजना के तहत आवेदन प्रस्तुत करने की आखिरी तिथि बढा कर अब 13 अगस्त कर दी गई है। उक्त तिथि पूर्व में 29 जुलाई तय की गई थी। जिन लोगों ने अभी तक इस योजना के तहत बिना पेशी कराये असेसमेंट कराने का लाभ नहीं लिया है वे जल्दी ही आवेदन प्रस्तुत करें। इन आवेदनों के साथ एक करोड से ज्यादा टर्नओवर वाले व्यापारियों के द्वारा चार्टर्ड एकाउण्टेंट की रिपोर्ट और प्रोफेशनल टैक्स की राशि भी जमा की जा रही है।
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति आधार कार्ड लिंक करायें
भारत सरकार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा शैक्षणिक सत्र 2016-17 में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति अंतर्गत नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर आवेदक द्वारा ऑन लाईन आवेदन किया जाना अनिवार्य है। छात्रवृत्ति का हस्तांतरण डी.बी.टी. अंतर्गत किये जाने हेतु आवेदक का आधार नंबर बैंक खाते से लिंक कराने की अवधि 31 दिसंबर,2016 निर्धारित कर दी गई है। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण ने कहा है कि समस्त छात्र-छात्राएं निर्धारित समय तक अपना आधार कार्ड लिंक कराना सुनिश्चित करें ।
विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित, जाति के विद्यार्थियों से 31 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित
मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। चालू वर्ष 2016-17 में अनुसूचित जाति वर्ग के 50 छात्र-छात्राओं को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य रखा गया है। इस छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के युवा आगामी 31 अगस्त 2016 तक अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। आवेदक की आयु 01 जनवरी 2016 को 35 वर्ष से कम होना चाहिए और उसकी समस्त स्त्रोंतों से वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। एक ही परिवार के एक से अधिक बच्चों को छात्रवृत्ति की पात्रता नहीं होगी। आवेदन पत्र का प्रारूप विभागीय वेवसाईट ूूू.ेबकमअमसवचउमदजउच.दपब.पद पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन पत्र पूर्ण भर कर अभिलेखों के साथ स्वयं या रजिस्टर्ड डाक से 31 अगस्त 2016 तक कार्यालय आयुक्त अनुसूचित जाति विकास राजीव गांधी भवन, श्यामला हिल्स भोपाल-462013 को भेजना होगा।
उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन ऑनलाइन होंगे
उद्यानिकी विभाग की समस्त हितग्राही मूलक योजनाओं को ऑनलाइन प्रक्रिया में शामिल किया गया है। समस्त हितग्राही मूलक योजनाओं में कृषकों को लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा।
हरियाली महोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण
म.प्र. जन अभियान परिषद् के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पाण्डे (राज्य मंत्री दर्जा) द्वारा भोपाल नाका स्थित शास. आवासीय स्कूल में हरियाली महोत्सव के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर माननीय उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पाण्डे ने पौधारोपण उपरांत सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमने पर्यावरण सुरक्षा हेतु मात्र पौधा ही नही लगाना है वरन पौधे की देखभाल एक पालक के रूप में करनी चाहिए। इससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। उपस्थित सभी लोगो से कम से कम एक पौधा लगाने व उसका संरक्षण करने का आग्रह किया। उक्त कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती पारूल उपाध्याय, ब्लाक समन्वयक प्रदीप सिंह सेंगर, आवासीय स्कूल के प्राचार्य आलोक शर्मा, स्वच्छ भारत अभियान के जिला प्रभारी राहुल विजयवर्गीय, समाजसेवी अनिल सक्सैना, संजय त्यागी, विद्यालय के स्टाफ सहित सभी छात्र उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें