सहरसा : थानाध्यक्ष ने सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंच पीड़ित से की बदसलूकी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 अगस्त 2016

सहरसा : थानाध्यक्ष ने सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंच पीड़ित से की बदसलूकी

saharsa news
बुधवार की शाम बनमा ईटहरी प्रखंड के सहुरिया पंचायत में कार्यरत कृषि सलाहकार सुशील भगत अपने साथ हुए मारपीट की घटना के बाद सदर थानाध्यक्ष से सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचे।लेकिन आदर्श थाना कहे जाने वाले सदर थाने के प्रभारी संजय सिंह द्वारा पीड़ित सुशील की बात सुनना तो दूर उलटे उसे थाने से धक्का दे दिया गया।हालांकि पीड़ित के साथ की गई इस दुर्व्यवहार की बात छिपी ही रह जाती अगर किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद न कर लिया होता।वीडियो में सदर थाना प्रभारी स्पष्ट रूप से पीड़ित व्यक्ति को धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं।बिना पुलिस वर्दी में पीड़ित को धक्का देते हुए यह वीडियो पल भर में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता पीड़ित सुशील व उसके परिजनों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे।जाप के प्रवक्ता शैलेंद्र शेखर,जिला अध्यक्ष अब्दुस सलाम,भाजपा व्यवसाय मंच के जिला अध्यक्ष राजीव रंजन साह,सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र भगत,पंकज पाठक ने आक्रोश व्यक्त करते हुए थाना अध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।वही पीड़ित से मिलने पहुंचे सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार विश्वास ने इस बाबत कहा कि मामले की जांच की जाएगी। बहरहाल इस घटना ने एक बार फिर पुलिस के द्वारा आम लोगों के साथ किए जाने वाले व्यवहार की पोल खोल कर रख दी है। सदर थाने का नाम बदलकर आदर्श थाना रख देने से पुलिस का व्यवहार आम जनता के प्रति आदर्श नहीं है यह बात इस वीडियो से स्पष्ट साबित हो रहा है।


भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

saharsa-news
राजधानी पटना में दलित छात्रों पर किये गये लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस घटना से राज्य सरकार का दलित विरोधी नजरिया सामने आ गया है।वक्ताओं ने     छात्रवृति में कटौती का विरोध कर रहे दलित छात्रों  पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग सरकार से किया।।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार शर्म करो का नारा लगाते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष माधव प्रसाद चौधरी,उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ,भाजपा व्यवसाय मंच के जिला अध्यक्ष राजीव रंजन साह,पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव रंजन,नवीन पांडे,प्रवक्ता,   शिवभुषण सिंह,    श्रीकृष्ण झा,विनय झा,शशि शेखर झा सम्राट,प्रवीण कुमार सिंह,शक्ति गुप्ता,पंकज पाठक,सहित अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: